13 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिकी शिक्षा मंत्रालय को राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया 'धोखेबाज', कहा- मैं इसे...

अमेरिकी शिक्षा मंत्रालय को राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘धोखेबाज’, कहा- मैं इसे तुरंत बंद करना चाहता हूं

Published on

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सत्ता संभालने के बाद से ही लगातार सरकार के मौजूदा सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं। ट्रंप अमेरिका के एजुकेशन सेक्टर में होने वाले खर्चों को लेकर भी कड़ा रुख अख्तियार किए हुए हैं। उन्होंने कहा है कि वह अमेरिकी शिक्षा मंत्रालय को तुरंत बंद कर देना चाहेंगे। रिपोर्टर्स के सवालों का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा, “मैं डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन को तुरंत बंद कर देना चाहूंगा। डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन को देखिए, वो बड़ी धोखेबाजी वाली जगह है।”

राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि उन्होंने एक रिपोर्ट देखी है, जिसमें एजुकेशन के मामले में अमेरिका 40वें स्थान पर है, जबकि वह छात्रों पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च करता है। उन्होंने कहा, “वे एजुकेशन के मामले में दुनिया के टॉप देशों को रैंक करते हैं। हम 40वें रैंक पर हैं, लेकिन एक डिपार्टमेंट में हम नंबर वन हैं, वह है- एक बच्चे पर होने वाला खर्च। हम दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में एक बच्चे पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च करते हैं, लेकिन फिर भी शिक्षा के क्षेत्र में हम 40वें स्थान पर काबिज हैं।”

शिक्षा मंत्रालय बंद करने की इच्छा जता चुके हैं ट्रंप
पिछले हफ्ते अपने बयान में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि वह एक कार्यकारी आदेश की मदद से डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन को बंद करना चाहेंगे। हालांकि, उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि इसे हासिल करने के लिए, उन्हें अपने चुनावी वादे को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस और टीचर्स यूनियन दोनों के समर्थन की भी जरूरत होगी। डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी बताया है कि उन्होंने WWE की पूर्व एग्जिक्यूटिव लिंडा मैकमोहन को नया शिक्षा मंत्री बनाया है। ट्रंप ने लिंडा को उसी डिपार्टमेंट को बंद करने का भी जिम्मा सौंपा है, जिसकी वह खुद हेड हैं।

शिक्षा मंत्रालय बंद करने की पहले भी हुई कोशिश
यहां गौर करने वाली बात ये है कि डोनाल्ड ट्रंप ने पहले भी डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन को बंद करने की कोशिश की है। 2017 से 2021 के अपने पहले कार्यकाल में ट्रंप ने डिपार्टमेंट बंद करना चाहा, लेकिन कांग्रेस पर इस पर कोई एक्शन नहीं लिया था। डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन में इस वक्त 4200 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं। इस विभाग ने पिछले साल 251 अरब डॉलर खर्च किए। कहा जा रहा है कि अगर ट्रंप शिक्षा मंत्रालय को बंद करते हैं, तो वह इसके खर्चों को उठाने की जिम्मेदारी अन्य विभागों को सौंप सकते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...