12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन जंग खत्म करने के मूड में नहीं! अगले साल के प्लान...

पुतिन जंग खत्म करने के मूड में नहीं! अगले साल के प्लान को लेकर बुलाई मीटिंग

Published on

नई दिल्ली,

यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है. 24 फरवरी से दो देश मोर्चे पर डटे हुए हैं. इसी बीच रूस के राष्ट्रपति बुधवार को सीनियर डिफेंस ऑफिसर्स के साथ मीटिंग करेंगे, ताकि अगले साल के लिए मिलिट्री टारगेट को निर्धारित किया जा सके. इसके साथ ही पुतिन अपने कमांडर्स के साथ यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध का भी आकलन करेंगे.

एजेंसी के मुताबिक राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने बॉडर्स को सुरक्षित रखने और नए खतरों से निपटने के लिए अपनी सिक्योरिटी सर्विस को आदेश दिए हैं. पुतिन ने उन 4 क्षेत्रों में को लेकर भी अलर्ट रहने के लिए कहा है, जिसे रूस ने अपना हिस्सा घोषित कर दिया था.इससे पहले राष्ट्रपति पुतिन अचानक सोमवार को बेलारूस पहुंच गए थे. उनके साथ रक्षा और विदेश मंत्री भी शामिल थे. पुतिन के एकाएक बेलारूस दौरे से सभी हैरान रह गए. पुतिन 2019 के बाद पहली बार बेलारूस पहुंचे हैं और उन्होंने वहां राष्ट्रपति लुकाशेंको से मुलाकात की है.

पुतिन का कहना है कि उन्होंने बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको के साथ क्षेत्र में सिंगल डिफेंस स्पेश बनाने को लेकर चर्चा की है. पुतिन ने बेलारूस को रूस में मिलाए जाने की अटकलों के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रूस किसी तरह के विलय का इच्छुक नहीं है. उन्होंने कहा कि बेलारूस के युद्धविमानों के चालक दल को प्रशिक्षित करने के लुकाशेंको के प्रस्ताव का समर्थन करते हैं.

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...