24.8 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुत‍िन पर हुआ था जानलेवा हमला, रूसी राष्‍ट्रपति की कार को बम...

पुत‍िन पर हुआ था जानलेवा हमला, रूसी राष्‍ट्रपति की कार को बम से उड़ाने की कोशिश, बड़ा दावा

Published on

मास्‍को

यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन को लेकर बड़ा दावा किया गया है। रूसी राष्‍ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के सूत्रों ने दावा किया है कि व्‍लादिमीर पुतिन की लिमोजिन कार पर बम से हमला हुआ था और उनकी संभवत: हत्‍या की कोशिश की गई थी। सूत्रों ने बताया कि रूसी राष्‍ट्रपति की कार के बाएं हिस्‍से में ‘तेज धमाका’ हुआ था और उसके बाद ‘बहुत धुआं’ भी निकला था। उन्‍होंने दावा किया कि पुतिन की लिमोजिन कार को सुरक्षित तरीके दूसरी जगह ले जाया गया। इस घटना में पुतिन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।

सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में पुतिन की सुरक्षा सेवा के कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहीं नहीं पुतिन के आने जाने के बारे में सूचना के लीक होने के बाद उनके कई बॉडीगार्ड को हटा दिया गया है। पुतिन विरोधी जीवीआर टेलिग्राम चैनल ने दावा किया कि पुतिन सुरक्षा खतरे को देखते हुए एक झांसा देने वाले सुरक्षा दस्‍ते के साथ घटना के समय अपने आधिकारिक आवास लौट रहे थे। बैकअप काफिले में 5 हथियारबंद कारें थीं जिसमें तीसरी कार में पुतिन मौजूद थे।

पुतिन की कार में बायीं ओर तेज आवाज सुनाई पड़ी
ब्रिटिश अखबार द सन की रिपोर्ट के मुताबिक यह अभी तक स्‍पष्‍ट नहीं हुआ है कि पुतिन की हत्‍या का यह प्रयास कब हुआ था। इस दावे की अभी तत्‍काल पुष्टि भी नहीं हो सकी है। इस टेलिग्राम चैनल में कहा गया है कि पुतिन के जाते समय एक कुछ किलोमीटर पहले ही सुरक्षा दस्‍ते की पहली कार को एक एंबुलेंस ने रोक दिया। इसी दौरान पुतिन की कार में बायीं ओर जोरदार आवाज सुनाई पड़ी और फिर उसमें धुआं निकलने लगा।’

एसवीआर जनरल ने दावा किया कि पुतिन की कार को नियंत्रित करने में दिक्‍कत आ रही थी और उसे घटनास्‍थल से सुरक्षित तरीके से दूर ले जाया गया। पुत‍िन पर हमले का दावा ऐसे समय पर किया गया है जब यूक्रेन के पलटवार में रूसी सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इसको लेकर पुतिन की आलोचना भी हो रही है। जेलेंस्‍की ने दावा किया है कि हमारे सैनिकों ने रूस के कब्‍जे से 6000 वर्ग किमी इलाके को मुक्‍त करा लिया है।

यूक्रेन में जलाशय बांध से टकराई मिसाइलें
यूक्रेन के क्रिवी रिह के निवासियों को शहर में एक बड़े जलाशय बांध से मिसाइलों के टकराने के बाद खाली करने के लिए कहा गया है, जो कि राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की का गृहनगर है। मीडिया ने गुरुवार को यह सूचना दी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शहर के सैन्य प्रशासन के प्रमुख ऑलेक्जेंडर विलकुल के अनुसार, बुधवार को हुए हमलों के कारण क्रिवी रिह के दो जिलों में 22 सड़कें प्रभावित हुई हैं। रूस को एक आतंकवादी देश बताते हुए, जेलेंस्की ने बुधवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि नागरिकों के खिलाफ युद्ध जारी है।

जेलेंस्की ने बताया कि इस बार मिसाइल हाइड्रोलिक संरचनाओं पर हमला किया गया और क्रिवी रिह को तबाह करने प्रयास किया गया। उन्होंने आगे कहा, ‘सभी कब्जाधारी बस इतना कर सकते हैं कि दहशत फैलाएं, एक आपातकालीन स्थिति पैदा करें, लोगों से रोशनी, पानी और भोजन जैसे जरूरी चीजें छीनी जाएं। उनका ऐसा करना क्या यह हमें तोड़ सकता है? बिल्कुल भी नहीं। क्या उन्हें इसके लिए मुंहतोड़ जवाब मिलेगा? निश्चित रूप से हां।’

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...