13.4 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयराफेल लड़ाकू विमान ने ईरान के शाहेद ड्रोन को हवा में उड़ाया,...

राफेल लड़ाकू विमान ने ईरान के शाहेद ड्रोन को हवा में उड़ाया, कैमरे में कैद हुआ वीडियो, आप भी देखें

Published on

पेरिस

फ्रांसीसी वायु सेना ने हाल में ही एक अविश्वसनीय वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राफेल लड़ाकू विमान को ईरान के शाहेद कामिकेज ड्रोन को नष्ट करते दिखाया गया है। यह वीडियो राफेल उड़ा रहे पायलट के हेड अप डिस्प्ले में रिकॉर्ड हुआ है। यह पहली बार है,जब किसी लड़ाकू विमान ने ईरानी ड्रोन को मार गिराने का वीडियो जारी किया है। ईरान के शाहेद ड्रोन को यमन के हूती विद्रोही ऑपरेट कर रहे थे। इसे ईरान के सबसे शक्तिशाली ड्रोन में गिना जाता है।

राफेल ने दिखाया टॉरगेटिंग सिस्टम
वीडियो में राफेल के टॉरगेटिंग सिस्टम को ड्रोन को लॉक करते हुए दिखाया गया है। यह राफेल की उन्नत ट्रैकिंग क्षमताओं को प्रदर्शित करती है। इसके बाद पायलट मिसाइल को लॉन्च करता है और चंद सेकेंड में शाहेद ड्रोन नष्ट हो जाता है। यह घटना राफेल के वेपन सिस्टम की सटीकता को प्रदर्शित करता है। राफेल लंबे समय से फ्रांसीसी वायु सेना की रीढ़ बना हुआ है। इस विमान को भारत समेत कई देश ऑपरेट करते हैं। यह 4++ जेनरेशन का दुनिया के शक्तिशाली लड़ाकू विमानों में शामिल है।

वीडियो की जानकारी नहीं की सार्वजनिक
फ्रांसीसी वायु सेना ने यह नहीं बताया है कि यह वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, अंदेशा जताया जा रहा है कि इस वीडियो को लाल सागर के आसपास के इलाकों में अंतरराष्ट्रीय गश्त के दौरान फ्रांसीसी लड़ाकू विमान ने रिकॉर्ड किया है। हूती विद्रोही लंबे समय से ईरान में बने ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो आधुनिक युद्ध में ड्रोन के रणनीतिक उपयोग को उजागर करता है।

मिसाइल की कीमत ने फ्रांस की चिंता बढ़ाई
हालांकि, राफेल द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली मिसाइल और उसके द्वारा लक्षित ड्रोन के बीच लागत असमानता चिंता का विषय रही है, क्योंकि मिसाइल, ड्रोन की तुलना में काफी अधिक महंगी है। यह चिंता सिर्फ फ्रांस की नहीं, बल्कि वैश्विक है। कुछ महीनों पहले अमेरिका और इजरायल भी इसी तरह की परेशानियों का सामना कर चुके हैं, जब उन्होंने दुश्मन के हजारों रुपये के ड्रोन को मार गिराने के लिए कई सौ करोड़ों रुपयों की मिसाइलों का इस्तेमाल किया।

हेड-अप डिस्प्ले में कैद हुआ वीडियो
राफेल के हेड-अप डिस्प्ले [HUD] के माध्यम से कैप्चर किया गया वीडियो, उस सटीक क्षण को दिखाता है जब मिसाइल सफलतापूर्वक लक्ष्य को रोकती है। यह आधुनिक युद्ध में फ्रांसीसी सेना के हथियारों, उपकरणों और प्रभावशीलता को रेखांकित करता है। वीडियो में हूती विद्रोहियों के शाहेद कामिकेज़ ड्रोन को रोकने के मिशन के दौरान फ्रांसीसी वायु सेना के राफेल लड़ाकू जेट के हेड-अप डिस्प्ले [HUD] से वास्तविक समय के परिदृश्य को कैप्चर किया गया है। HUD गति, ऊंचाई और लक्ष्यीकरण जानकारी सहित इंगेटमेंट के लिए महत्वपूर्ण विभिन्न मापदंडों को दर्शाता है।

Latest articles

मप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...