14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयराहुल गांधी ने की PM मोदी की तारीफ, कैंब्रिज में सरकार की...

राहुल गांधी ने की PM मोदी की तारीफ, कैंब्रिज में सरकार की इन दो नीतियों को बताया अच्छा कदम

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए आपने शायद ही सुना या देखा हो। अक्सर वह कई मंचों से मोदी सरकार पर हमलावर रहते हैं। लेकिन ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पीएम मोदी की दो नीतियों की तारीफ की है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार में महिलाओं के लिए लाए गईं उज्ज्वला स्कीम और लोगों के बैंक अकाउंट खुलवाना एक अच्छा कदम है।

पीएम मोदी की इन दो नीतियों की तारीफ कर गए राहुल
राहुल गांधी ब्रिटेन की प्रतिष्ठित कैंब्रिज विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या आप मोदी सरकार की उन नीतियों के बारे में बता सकते हैं जो भारत के हित में हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि मुजे लगता है कि महिलाओं के लिए मुफ्त सिलिंडर देने वाली उज्ज्वला योजना और बैंक खाता खुलवाना अच्छे कदम हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारत पर ऐसा विचार थोप रहे हैं जिसे कोई स्वीकार नहीं करेगा। अगर आप लोगों पर एक विचार थोपेंगे तो इसकी प्रतिक्रिया तो आएगी ही।

कैंब्रिज में बोले- भारत में लोकतंत्र खतरे में है, मेरे खिलाफ केस हुए हैं
राहुल गांधी ने मोदी सरकार की दो नीतियों के अलावा कई मुद्दों पर सरकार की आलोचना भी की है। राहुल ने कैंब्रिज में बोलते हुए कहा कि भारत का लोकतंत्र खतरे में है। मेरे खिलाफ केस दर्ज हुए हैं। उन्होंने इसी बीच स्पाई सॉफ्टवेयर पेगासस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरे फोन में भी पेगासस था। मुझसे अफसर बोलते थे कि फोन पर सोच-समझकर बोलना आवाज रिकॉर्ड हो रही है। राहुल ने कहा कि विपक्षी नेताओं को बोलने पर जेल में डाल दिया जाता है। यह कई बार हो चुका है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...