3.3 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमंदी से मिट जाएंगे अमेरिका के सारे गम... राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगाए...

मंदी से मिट जाएंगे अमेरिका के सारे गम… राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगाए बैठे हैं उम्मीद, जानिए क्यों?

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में मंदी की संभावना से इन्कार नहीं किया है। उनके इस बयान के बाद सोमवार को शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। निवेशक देश के आर्थिक विकास पर ट्रंप के टैरिफ के असर से आशंकित हैं। ट्रंप ने रविवार को एक इंटरव्यू में कहा कि देश की इकॉनमी में बदलाव का एक दौर आएगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इस साल मंदी की आशंका दिख रही है तो उन्होंने कहा कि जो कुछ हम कर रहे हैं वह बहुत बड़ा काम है और यह बदलाव का दौर है। लगातार दो तिमाहियों में निगेटिव जीडीपी ग्रोथ को मंदी कहा जाता है।

निवेशक भले ही मंदी की आशंका से घबराए हुए हैं लेकिन यह अमेरिका की सरकार के लिए फायदेमंद हो सकती है। इस साल अमेरिका का 9.2 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज मैच्योर हो रहा है या उसे रिफाइनेंस किया जाना है। इस रिफाइनेंसिंग से पहले रेट्स में कमी का सबसे शॉर्टकट तरीका मंदी है। पिछले दो महीने में 10 साल की मैच्योरिटी वाले बॉन्ड की यील्ड में 60 बेसिस पॉइंट की कमी आई है। देश में अनिश्चितता बढ़ने और मंदी की आशंका से ऐसा हुआ है। लेकिन मंदी एक तरह से दरों में कटौती की गारंटी है। इतिहास में हर बार ऐसा हुआ है।

मंदी है समाधान?
अमेरिका की सरकार की सबसे बड़ी समस्या उच्च ब्याज दर है। ब्याज दर बढ़ने से डेट सर्विस की लागत बढ़ गई है। अमेरिका की फेडरल सरकार का कर्ज 36.2 ट्रिलियन डॉलर है जिसका एवरेज इंटरेस्ट रेट 3.2 फीसदी है जो कि 2010 के बाद सबसे अधिक है। यही वजह है कि अमेरिका की सरकार के लिए रेट कट सबसे जरूरी है। सच्चाई यह है कि अमेरिका में कर्ज का संकट अब सिर से ऊपर जा चुका है। राष्ट्रपति ट्रंप भी इस बात को समझते हैं लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। अब तो मंदी ही इसका एकमात्र समाधान लगता है।

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...