5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस ने यूक्रेन के अरबपति को निशाना बना कर मारा, सीधे ग्रेन...

रूस ने यूक्रेन के अरबपति को निशाना बना कर मारा, सीधे ग्रेन टायकून के बेडरूम में जाकर गिरी मिसाइल

Published on

कीव

रूस और यूक्रेन का युद्ध जारी है। रूस ने अब यूक्रेन के सबसे अमीर लोगों में से एक उद्योगपति को मार डाला है। यूक्रेन के बिजनेसमैन और उनकी पत्नी की रूस के मिसाइल हमले में मौत हो गई। बिजनेसमैन का नाम ओलेक्सी वडातुर्स्की है। ये 74 साल के थे। ओलेक्सी यूक्रेन की दूसरी सबसे बड़ी अनाज निर्यातक कंपनी निबुलोन के संस्थापक और मालिक हैं। वह लगभग 34 अरब रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। उन्हें हीरो ऑफ यूक्रेन पुरस्कार भी दिया जा चुका है।

रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने यूक्रेन के दक्षिणी शहर मायकोलाइव में उनके घर पर मिसाइल से हमला किया। मिसाइल ने सीधे उनके बेडरूम में हिट किया, जिसमें ओलेक्सी और उनकी पत्नी रायसा की मृत्यु हो गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने ओलेक्सी की मृत्यु को एक बड़ी क्षति बताया। जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोडोल्यक ने कहा कि मिसाइल सीधे बिजनेसमैन के बेडरूम में आकर गिरी। उन्होंने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं कि रूसी युद्धपोत ने सीधे तौर पर टार्गेट बना कर हमला किया।

यूक्रेन और रूस के बीच हुई थी डील
मायकोलाइव के गवर्नर ने ओलेक्सी की मौत पर कहा कि कृषि और जहाज निर्माण उद्योग के विकास में उनका अमूल्य योगदान रहा है। सबसे बड़े अनाज निर्यातक कंपनी के मालिक की मृत्यु एक ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले ही रूस और यूक्रेन के बीच संयुक्त राष्ट्र ने एक समझौता कराया था। ये समझौता दुनिया को भुखमरी से बचाने के लिए था, जिसके मुताबिक रूस किसी भी अनाज से भरे यूक्रेनी जहाज को टार्गेट नहीं करेगा और गेहूं का निर्यात शुरू रखने देगा।

गेहूं का पहला जहाज हुआ लोड
समझौते के बाद गेहूं निर्यात को देखने के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की भी ओडेशा बंदरगाह गए थे। यहां उन्होंने कहा था, ‘युद्ध की शुरुआत के बाद पहले जहाज को अनाज से भरा जा रहा है। बंदरगाह काम कर रहा है। हमारा पक्ष पूरी तरह तैयार है। तुर्की और संयुक्त राष्ट्र को भी इस बारे में बता दिया गया है, ताकि वे सुरक्षा की गारंटी दें।’ हालांकि जहाज अभी भी बंदरगाह से रवाना नहीं हो सका है। यूक्रेन ने इससे पहले आरोप लगाया था कि रूस गेहूं की चोरी कर रहा है और क्रीमिया के रास्ते निर्यात कर रहा है।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...