14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन की राजधानी पर रूस गिराएगा फॉदर ऑफ आल बॉम्ब! परमाणु हमले...

यूक्रेन की राजधानी पर रूस गिराएगा फॉदर ऑफ आल बॉम्ब! परमाणु हमले जितना खतरनाक

Published on

मॉस्को:

पूर्व रूसी राष्ट्रपति और पतिन के खास समझे जाने वाले दिमित्री मेददेव ने यूक्रेन के खिलाफ रूस में अब तक तैयार सबसे बड़े बम के इस्तेमाल का संकेत दिया है। इस बम को फॉदर ऑफ आल बॉम्ब (FOAB) कहा जाता है। मेदवेदेव ने टेलीग्राम पोस्ट में लिखा, आप किसी के धैर्य की परीक्षा केवल कुछ समय समय के लिए ही ले सकत हैं। इसी पोस्ट में उन्होंने कीव पर हमले का संकेत देते हुए आगे लिखा, ‘सच है कि रूस से इस प्रतिक्रिया का उपयोग करने की संभावना नहीं है, लेकिन यह भी एक संभावना है।’ उन्होंने कहा कि ‘फिर क्या होगा, यह खत्म हो जाएगा। उस जगह जहां कभी ‘रूसी शहरों की मां’ खड़ी थी, वहां एक विशाल धब्बा रह जाएगा।’ यहां ये जानना जरूरी है कि जब मेदवेदेव रूसी शहरों की मां कह रहे हैं तो इसका सीधा मतलब कीव है। यूक्रेन की राजधानी को ‘मदर ऑफ ऑल रसियन सिटीज’ कहा जाता है। वो कहानी फिर कभी, आज जानते हैं कि क्या है रूस को फॉदर ऑफ आल बॉम्ब, जिसकी धमकी मेदवेदेव दे रहे हैं।

क्या है रूस का फादर ऑफ आल बॉम्ब?
FOAB का आधिकारिक नाम ATBIP (एविएशन थर्मोबैरिक बॉम्ब ऑफ इनक्रीज्ड पॉवर) है। 7100 किलोग्राम वजन का यह रूस में बना अब तक का सबसे बड़ा बम है और कथित तौर पर इसकी विस्फोटक क्षमता 44 टन टीएनटी के बराबर है। एफओएबी एक थर्मोबैरिक विस्फोटक का इस्तेमाल करता है। हवा में विस्फोट करने की क्षमता के कारण यह विशेष रूप से विनाशक है। यह एक उच्च दबाव वाली विस्फोट तरंग और लंबे समय तक गर्मी पैदा करता है। एफओएबी को पहली बार 2007 में जनता के सामने पेश किया गया था, जिसमें पारंपरिक हथियारों में रूस की प्रगति को दिखाया गया था। रूस ने इस बम को अमेरिकी मैसिव ऑर्डिनेंस एयर ब्लास्ट के जवाब में बनाया है, जिसमें मदर ऑफ ऑल बम (MOAB) कहा जाता है।

FOAB की चुनौतियां
रूस के बमवर्षक बेड़े के सभी विमान फादर ऑफ आल बॉम्ब को गिराने के लिए तैयार हैं। हालांकि, मेदवेदेव ने नए डिलीवरी वाहनों के उपयोग की बात कही है जो यह संकेत देता है कि रूस बेहतर डिलीवरी विकल्पों पर विचार कर रहा है। रूस इस बम के लिए आरएस-28 सरमैट जैसी मिसाइल का इस्तेमाल कर सकता है। यह अंतरमहाद्वीपीय सीमा में 10 टन का पेलोड ले जाने में सक्षम है। सरमैट को सोवियत युग के एसएस-18 को बदलने के लिए डिजाइन किया गया था। यह पेलोड क्षमता के मामले में सबसे शक्तिशाली अंतरमहाद्वीपीय (इंटरकॉन्टिनेंटल) बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक है। महत्वपूर्ण बात यह है कि मिसाइल को पारंपरिक या परमाणु वारहेड ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है।

कई बम एक साथ कर सकता है लॉन्च
7 टन का FOAB सरमैट के लिए ले जाना आसान होगा। चूंकि सरमैट को कई वारहेड ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसलिए संभव है कि यह एक से ज्यादा लक्षित एफओएबी को ले जा सके। सरमैट एक लिक्विड फ्यूल वाली मिसाइल है, जिसका लॉन्च वजन 208.1 मीट्रिक टन है। इस वजन में ज्यादातर हिस्सा ईंधन का है। सैद्धांतिक रूप से मिसाइल के ईंधन भार को कम करके पेलोड को बढ़ावा संभव है। एक आसान विकल्प यह होगा कि बड़े वारहेड को समायोजित करने के लिए कुछ या सभी चरणों में ईंधन लोडिंग को कम किया जाए। हालांकि, पेलोड बढ़ाने से मिसाइल की स्थिरता और लक्ष्य को भेदने की सटीकता प्रभावित हो सकती है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...