11.8 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस-यूक्रेन युद्ध के 200 दिन पूरे, मारे गए 5700 से ज्यादा आम...

रूस-यूक्रेन युद्ध के 200 दिन पूरे, मारे गए 5700 से ज्यादा आम नागरिक

Published on

कीव

यूक्रेन पर रूस के हमले को 200 से ज्यादा दिन बीत चुके हैं लेकिन यूक्रेन ने घुटने नहीं टेके। 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। अब रूसी रक्षा मंत्रालय ने खारकीव शहर से सैनिकों की वापसी की घोषणा कर दी है। यूक्रेन के सैनिक विरोधी सैनिकों पर अच्छी-खासी बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि जंग के इन 200 दिनों में यूक्रेन के लोगों का बहुत शोषण हुआ है। यहां मानवाधिकार की धज्जियां उड़ाई गई हैं।

यूक्रेन के एक अंग्रेजी न्यूज पोर्टल के मुताबिक अब तक 5,767 यूक्रेनी आम ननागरिक मारे गए हैं जिनमें से 383 बच्चे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस के हमले की वजह से 20 लाख लोग पलायन कर गए हैं और 233 बच्चे ऐसे हैं जो कि लापता हैं। वहीं 31,814 रूस के युद्ध अपराधों की जांच हो रही है। रूस ने यूक्रेन पर 3500 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यूक्रेन ने अपने सैनिकों के मौत के आंकड़े जारी नहीं किए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि सैनिकों की मौत के आंकड़े कहीं ज्यादा होंगे। इसके अलावा बहुत सारे सैनिकों को युद्ध बंदी भी बनाया गया होगा। वहीं खारकीव में विजय की घोषणा कर चुके राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि सर्दियों में युद्ध कीव के पक्ष में होगा। उनका कहना है कि जल्द ही उन्हें और शक्तिशाली हथियार मिलने वाले हैं।

यूक्रेन के रक्षामंत्री ने कहा, खारकीव से हमने फिर से जंग शुरू की है। ना केवल दक्षिण और पूर्व में बल्कि उत्तर की भी तरफ हम बढ़ रहे हैं। सीमा तक पहुंचने में केवल 50 किलोमीटर है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना ने फिर से 3 हजार वर्ग किलोमीटर में कब्जा कर लिया है। वहीं रूस की सेना का कहना है कि खारकीव में भीषण जंग चल रही है और उसकी सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

 

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अफसरों के बीच हुई मारपीट, प्रबंध्न ने किया निलंबित

भोपाल भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...