21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसऊदी अरब और यूएई ने किया चांद का ऐलान, रविवार को मनाई...

सऊदी अरब और यूएई ने किया चांद का ऐलान, रविवार को मनाई जाएगी ईद उल फितर, जानें भारत की तारीख

Published on

रियाद

सऊदी अरब में ईद का चांद नजर आ गया है। सऊदी अरब में ईद उल फितर रविवार, 30 मार्च को मनाई जाएगी। शनिवार शाम को शव्वाल महीने का चांद दिखने के बाद रविवार को ईद की घोषणा की गई। चांद दिखने के बाद साथ ही इस्लामी कैलेंडर के हिसाब से रमजान का महीना पूरा हो गया। चांद देखने वाली कमेटी (रुएत-ए-हिलाल कमेटी) ने मगरिब की नमाज के बाद बैठक की और चांद दिखने की पुष्टि करते हुए ईद का ऐलान किया। यूएई में भी चांद दिख गया है। यूएई में भी रविवार को ईद मनाई जाएगी।

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी की शाही अदालत के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि शनिवार को रमजान का आखिरी दिन है। रविवार को पूरे मुल्क में ईद अल फितर मनाई जाएगी। ईद की नमाज रविवार की सुबह 15,948 से ज्यादा मस्जिदों और 3,939 खुले प्रार्थना स्थलों में आयोजित की जाएगी। सऊदी और यूएई में चांद दिखने के साथ ही ईद की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

भारत में कब होगी ईद
मुस्लिमों के त्योहार चांद पर आधारित कैलेंडर के हिसाब से तय होते हैं। रमजान के महीने के खत्म होने के तुरंत बाद यानी इस्लामी केलैंडर के महीने शव्वाल के पहले दिन ईद मनाई जाती है। चांद कभी 29 तो कभी 30 दिन बाद दिखता है। सऊदी और यूएई में इस साल रमजान का महीना एक मार्च से शुरू हुआ था। ऐसे में शनिवार, 29 मार्च को चांद दिखने से ये महीना 29 दिन में खत्म हो गया। इससे ईद 30 मार्च को होगी।

भारत में रमजान का महीना सऊदी से एक दिन बाद यानी 2 मार्च से शुरू हुआ था। ऐसे में अगर रविवार को चांद दिखा तो भारत में ईद सोमवार को होगी। रविवार को चांद नहीं दिखने की स्थिति में भारत में मंगलवार को ईद मनाई जाएगी। भारत में अमूमन सऊदी के एक दिन बाद चांद दिखता है। ऐसे में ज्यादा उम्मीद इस बात की है कि रविवार को चांद दिख जाएगा और सोमवार को भारत में ईद होगी।

ईद उल फितर मुसलमानो का सबसे लोकप्रिय त्योहार माना जाता है। इसे भारत में ंमीठा ईद के नाम से भी जाना जाता है। रमजान के महीने में मुसलमान आमतौर पर रोजे रखते हैं। इस महीने के खत्म होने के बाद ईद मनाई जाती है। ईद के दिन सुबह के वक्त नमाज होती है। ईदगाह में सभी लोग साथ में नमाज पढ़ते हैं और इसके बाद गिले शिकवे दूर करते हुए गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई देते हैं। ईद के दिन कई तरह के खास पकवान भी घरों में पकते हैं।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...