13.9 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश में श्रद्धा वॉल्कर जैसा कांड, प्रेम जाल में फंसाकर ऐसा किया...

बांग्लादेश में श्रद्धा वॉल्कर जैसा कांड, प्रेम जाल में फंसाकर ऐसा किया हिंदू महिला का हाल

Published on

नई दिल्ली,

भारत में मौजूदा समय में सबसे चर्चित श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड की खबरों के बीच बांग्लादेश से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसे जानकर आपकी रूह कांप उठेगी. बांग्लादेश के एक मुस्लिम युवक ने हिंदू महिला को पहले प्यार के झांसे में फंसाया, जिसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. इतना ही नहीं, आरोपी ने श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी अल्ताफ की तरह ही महिला के शरीर के कई टुकड़े भी कर दिए.

बांग्लादेश में हिंदू महिला की हत्या के इस मामले का खुलासा 6 नवंबर को हुआ. दरअसल, वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी अबु बकर गायब हो गया. वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है. ऐसे में अगले दिन जब वह अपने काम पर नहीं पहुंचा और उसका फोन भी बंद मिला तो कंपनी के मालिक ने एक शख्स को अबु बकर के किराय के घर पर उसे देखने के लिए भेजा.

कंपनी से गए शख्स को वहां ताला लगा मिला तो उसने घर के मकान मालिक को जानकारी दी. अबु बकर के मकान मालिक राजू ने जब खुद जाकर देखा तो उसे कुछ गलत होने का शक हुआ. इस बात की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला. दरवाजा खुलते ही अंदर का नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया. घर में एक बक्से के अंदर महिला का सिर समेत कई अंग कटा हुआ शव पड़ा था.

मकान मालिक को नहीं थी कुछ भी खबर
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की तो लड़की का सिर एक प्लास्टिक बैग में लिपटा हुआ मिला. पुलिस ने महिला को लेकर मकान मालिक से पूछताछ कि तो उसने बताया कि वह मृतक महिला को नहीं जानता है. मकान मालिक ने बताया कि यह अबु बकर की पत्नी भी नहीं है.

पुलिस ने जब मामले की जांच आगे बढ़ाई तो महिला की पहचान कविता रानी के रूप में की गई. वह बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखती थी. दूसरी ओर, पुलिस फरार अबु बकर को मुख्य आरोपी को मानते हुए उसकी तलाश में जुट गई. पुलिस ने 17 नवंबर को आरोपी को दबोच लिया. उस समय वह अपनी लिव-इन-पार्टनर सपना के साथ मौजूद था.

सपना के साथ लिव इन में रहता था आरोपी
बांग्लादेश रैपिड एक्शन बटेलियन के प्रवक्ता मुश्कात अहमद ने बताया कि अबु बकर और सपना पिछले चार सालों से पति-पत्नी बनकर किराय के घर में रह रहे थे. सपना एक अस्पताल में अस्पताल में नर्स है. सपना के साथ रहते-रहते ही अबु बकर की मुलाकात कविता से हुई. अभी दोनों को मिले चार दिन ही हुए थे कि वह 5 नवंबर की शाम को कविता को अपने घर ले गया. उस समय सपना नाइट शिफ्ट की ड्यूटी पर अस्पताल गई हुई थी.

अबु बकर के घर दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए. लेकिन अचानक उनके बीच किसी बात का झगड़ा हो गया. जब कविता ने जोर से चिल्लाना शुरू किया तो अबु बकर ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद अबु बकर ने चाकू की मदद से कविता के शरीर के कई टुकड़े कर दिए. जिसके बाद उसने शरीर के अंगों को प्लास्टिक बैग में बांध दिया. साथ ही बचे हुए शरीर को एक बक्से में रख दिया.

वारदात को अंजाम देने के बाद अबु बकर अपनी लिव-इन-पार्टनर संग ढाका भाग गया. हालांकि, कविता का शव मिलने के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया और जल्द ही अबु बकर को गाजीपुर जिले से सपना संग गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कविता के दोनों हाथ भी बरामद कर लिए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Latest articles

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

More like this