12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकोरोना लहर के बीच ब्रिटेन में स्‍कारलेट बुखार ने मचाया तांडव, 30...

कोरोना लहर के बीच ब्रिटेन में स्‍कारलेट बुखार ने मचाया तांडव, 30 हजार मामले, 16 बच्‍चों की मौत

Published on

लंदन

चीन में कोरोना वायरस की महालहर के बीच अब ब्रिटेन में स्‍कारलेट बुखार ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। ब्रिटेन में इस बुखार के 30 हजार मामले सामने आए हैं और 16 बच्‍चों की मौत हो गई है। ब्रिटेन की हेल्‍थ सिक्‍यारिटी एजेंसी ने बताया कि पिछले सप्‍ताह ही स्‍कारलेट बुखार के 10 हजार नए मामले सामने आए हैं। इस जानलेवा बुखार से अब तक 16 बच्‍चों की मौत हो गई है। यही नहीं अब इसके अमेरिका तक पहुंचने का डर सता रहा है।

गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक गत 12 सितंबर से अब तक 27 हजार लोग इस बुखार से संक्रमित हो चुके हैं। एजेंसी ने बताया कि पहले के अनुमान के उलट बड़े पैमाने पर मामले सामने आए हैं। इसकी वजह यह है कि संक्रमण में बहुत ज्‍यादा वृद्धि हुई है। यह आंकड़ा डॉक्‍टरों की ओर से आया है जिन्‍होंने स्‍थानीय अधिकारियों और स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा टीम को इसकी जानकारी दी थी। यह पहले के अनुमान से 128 फीसदी ज्‍यादा है।

मरीजों की कुल संख्‍या 30 हजार तक पहुंची
यह साल 2017 और 2018 में इसी समय आए मामलों से बहुत ज्‍यादा है। हालांकि पिछले साल भी आंकड़े ज्‍यादा थे। एजेंसी ने कहा कि 11 से 18 दिसंबर के बीच 9,482 मामले आए हैं। इससे मरीजों की कुल संख्‍या 30 हजार तक पहुंच गई। यह संख्‍या साल 2017 और 2018 से ज्‍यादा है। बताया जा रहा है कि 18 साल से कम उम्र के 16 बच्‍चों की मौत हो गई है। स्‍कारलेट बुखार बैक्‍टीरिया की वजह से फैलता है जो और ज्‍यादा विकसित होकर घातक संक्रमण कर सकता है।

स्‍कारलेट बुखार में फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देते हैं जिसमें तेज बुखार, खांसी और गले में सूजन आ जाती है। करीब 12 से 48 घंटे बाद चकत्‍ता निकल आता है। इन बच्‍चों को उल्‍टी भी आ सकती है। इस बुखार के अब अमेरिका में फैलने की आशंका जताई जा रही है जिसको देखते हुए बाइडन प्रशासन अलर्ट हो गया है। माना जा रहा है कि अमेरिका में भी इस बुखार के कई मरीज हैं लेकिन अभी उनकी ठीक-ठीक संख्‍या नहीं मिल पाई है।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...