4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसीमा हैदर के पाकिस्तानी पति ने भेजा 3 करोड़ रुपये का नोटिस,...

सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति ने भेजा 3 करोड़ रुपये का नोटिस, बच्चों को लौटाने का दिया अल्टीमेटम

Published on

इस्लामाबाद:

सीमा हैदर के पूर्व पति गुलाम हैदर ने सीमा और उसके पति सचिन मीणा को 3-3 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है। गुलाम हैदर के वकील अली मोमिन ने मीना दंपत्ति से एक महीने के भीतर माफी मांगने और जुर्माना जमा करने को कहा है, अन्यथा वे उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगे। इससे पहले एक शीर्ष पाकिस्तानी वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता, अंसार बर्नी से गुलाम हैदर ने अपने चार बच्चों की कस्टडी पाने में मदद के लिए संपर्क किया था। बर्नी ने बताया कि उचित प्रक्रिया के बाद मोमिन को काम पर रखा गया है और भारत में कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी भेज दी गई है।

ऑनलाइन मिले थे सीमा और सचिन
पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर अपने प्यार को पाने के लिए अवैध रूप से भारत में घुसी थी। इस घटना ने भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में लोगों का ध्यान खींचा था। बताया जाता है कि इन दोनों की मुलाकात एक ऑनलाइन साइट के माध्यम से हुई थी। सीमा हैदर को भारत में सुरक्षा एजेंसियों की जांच का भी सामना करना पड़ा था। उस पर पाकिस्तानी जासूस होने का भी शक जताया गया था। सीमा हैदर ने जिस रास्ते से भारत में प्रवेश किया था, उस रास्ते से आईएसआई भी अपने जासूसों को भेजता रहता है।

सऊदी अरब में रहता है सीमा का पति
पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली 30 वर्षीय सीमा हैदर मई में ग्रेटर नोएडा में अपने साथी सचिन मीना के साथ रहने के लिए अवैध रूप से भारत आ गईं। चार बच्चों की मां सीमा की शादी गुलाम हैदर से हुई थी, जो फिलहाल सऊदी अरब में रहते हैं। सीमा ने सचिन से मिलने के लिए पाकिस्तान छोड़ दिया था और 13 मई को नेपाल के रास्ते एक बस में अपने सात साल से कम उम्र के चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत की सीमा पार कर आई। हालांकि, उसे 4 जुलाई को नेपाल के रास्ते बिना वीजा के अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि सचिन को अवैध अप्रवासियों को शरण देने के लिए सलाखों के पीछे डाल दिया गया था।

सीमा हैदर भारत में कैसे आईं?
सीमा की अपने साथी सचिन मीना के साथ प्रेम कहानी 2019 में ऑनलाइन गेम PUBG खेलने के निजी चैटरूम में शुरू हुई। पबजी के जरिए उनकी दोस्ती हुई और फिर व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हुई और बाद में उन्होंने शादी करने का फैसला किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जोड़े ने अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का फैसला किया और इस साल मार्च में नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी कर ली। यह जोड़ा इस साल मार्च में काठमांडू में पहली बार व्यक्तिगत रूप से मिला था, जहां वे 10 से 17 मार्च तक नेपाल की राजधानी के एक होटल में एक साथ रुके थे।

कराची-दुबई-नेपाल के रास्ते भारत पहुंची
सीमा 10 मई को 15 दिन के पर्यटक वीजा पर कराची-दुबई होते हुए पाकिस्तान से नेपाल लौट आई। नेपाल में, वह काठमांडू से पोखरा पहुंची और रात रुकी। इसके बाद सीमा ने 12 मई की सुबह पोखरा से बस पकड़ी और रूपन्देही-खुनवा (खुनवा) सीमावर्ती जिला सिद्धार्थनगर से भारत में प्रवेश किया। वह अपने चार बच्चों के साथ लखनऊ और आगरा होते हुए ग्रेटर नोएडा पहुंची और तब से अपने प्रेमी के साथ रह रही है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...