8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभीख मांगते रह गए शहबाज, उधर पाकिस्तानी मंत्रियों ने सरकारी खजाने से...

भीख मांगते रह गए शहबाज, उधर पाकिस्तानी मंत्रियों ने सरकारी खजाने से फूंक दिए 6.40 करोड़ रुपए

Published on

इस्लामाबाद

गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खर्च में कटौती की घोषणा की है। इस बीच सोमवार को नेशनल असेंबली को पाकिस्तानी कैबिनेट सदस्यों की विदेशी यात्राओं और प्रोटोकॉल वाहनों की खरीद पर हुए मोटे खर्च के बारे में जानकारी दी गई। ये आंकड़े सरकार के पहले नौ महीनों के हैं। जानकारी में सामने आया कि सरकार ने विदेशी यात्राओं पर करीब 6.40 करोड़ रुपए और आठ गाड़ियों की खरीद पर 5.70 करोड़ रुपए खर्च किए। पाकिस्तानी मंत्री सरकारी खजाने से यह पैसा तब खर्च कर रहे थे जब मुल्क कंगाली की रास्ते पर आगे बढ़ रहा था और कई विशेषज्ञ सरकार को आगामी संकट के लिए आगाह कर रहे थे।

ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस के गौस बक्स महर की ओर से पूछे गए एक सवाल के जवाब में, सदन को बताया गया कि गठबंधन सरकार के पहले नौ महीनों के दौरान कैबिनेट के 23 सदस्यों के विदेशी दौरों पर 63.71 मिलियन रुपए खर्च किए गए। हालांकि इस सूची में सिर्फ वे दौरे शामिल हैं जो कैबिनेट डिवीजन के माध्यम से किए गए थे। चूंकि जीडीए सदस्य ने 2022 में कैबिनेट सदस्यों की विदेशी यात्राओं के बारे में जानकारी मांगी थी इसलिए इसमें पीटीआई के पूर्व मंत्रियों की यात्राओं की भी जानकारी शामिल थी।

अपने खर्च पर यात्रा करते हैं बिलावल?
आंकड़ों से पता चलता है कि इमरान खान की सरकार में पिछली कैबिनेट के सात सदस्यों की विदेशी यात्राओं से देश के खजाने को 62 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ। सरकार की ओर से दी गई जानकारी में कई मंत्रियों का नाम शामिल नहीं है। पाकिस्तानी अखबार डॉन की खबर के अनुसार, अहसान इकबाल नाम के मंत्री 12 से 14 दिसंबर तक स्विट्जरलैंड की यात्रा पर थे लेकिन उनका नाम लिस्ट से गायब है। विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की विदेशी यात्राओं का भी कोई जिक्र नहीं है। उनकी पार्टी पीपीपी का दावा है कि वह अपनी यात्राओं के लिए अपनी जेब से भुगतार कर रहे हैं।

‘भीख मांग रहे लेकिन यात्राओं पर फूंक रहे पैसे’
विदेशी यात्राओं का ब्यौरा मांगने वाले महर ने ‘अधूरी जानकारी’ का विरोध करते हुए कहा कि उन्होंने संबंधित मंत्री से यह भी पूछा था कि इन यात्राओं का उद्देश्य क्या था, ‘इन यात्राओं से पाकिस्तान को क्या हासिल हुआ?’ साथ ही उन्होंने ऐसे समय में इन यात्राओं के पीछे के तर्क पर भी सवाल उठाया जब देश गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। महर ने कहा, ‘हमारे पास पैसे नहीं हैं। हम भीख मांग रहे हैं। लेकिन देखिए इन यात्राओं पर कितने पैसे फूंक दिए गए। यह क्या बकवास है?’

 

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...