8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसिंगापुर: लाखों की धोखाधड़ी के आरोप में भारतीय मूल के मैनेजर को...

सिंगापुर: लाखों की धोखाधड़ी के आरोप में भारतीय मूल के मैनेजर को सजा

Published on

नई दिल्ली,

सिंगापुर में धोखाधड़ी के आरोप में भारतीय मूल के एक मैनेजर को दोषी करार दिया गया है. आरोपी पर एक कंपनी में मैनेजर के रूप में काम करते हुए अपने कर्मचारियों को धोखा देने और भ्रष्टाचार करने का आरोप है. सिंगापुर की एक अदालत ने हरीश सिंघल नाम के शख्स को दोषी करार दिया है. उसे पांच साल की सजा हो सकती है.

समाजार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक भारतीय मूल के मैनेजर पर 9.8 मिलियन सिंगापुर डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप है. सिंगापुर की एक अदालत में 59 वर्षीय भारतीय मूल के शख्स को सजा सुनाई है. आरोपी एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी के लिए निर्माण प्रबंधक के रूप में काम करता है.

रिपोर्ट के मुताबिक ऑफशोर फ्लोटिंग प्लेटफॉर्म के वैश्विक सप्लायर मोडेक ऑफशोर प्रोडक्शन सिस्टम्स के एक मैनेजर हरीश सिंघल पर रिश्वत लेने, मनी लॉन्ड्रिंग और अपने कर्मचारियों को धोखा देकर किसी अन्य कंपनी, द स्ट्रेट्स टाइम्स को करीब 8 मिलियन सिंगापुर डॉलर का भुगतान करने का आरोप है.

सिंघल पर आरोप है कि कथित तौर पर उसने 2011 और 2016 के बीच चार अन्य लोगों के साथ मिलकर मोडेक के साथ एक शिपिंग कंपनी के काम को आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत लेने की साजिश रची. और 1.3 मिलियन सिंगापुर डॉलर (USD 942,000) की धोखाधड़ी की थी.

सिंघल पर भ्रष्टाचार के छह और धोखाधड़ी के चार आरोप
रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने कथित तौर पर दोनों कंपनियों के बीच भुगतान के लिए, फर्जी चालान के जरिए लगभग 313,000 अमरिकी डॉलर के लाभ को छिपाने के लिए अन्य लोगों के साथ साजिश रची. इसके अलावा, उसने कथित तौर पर मोडेक के मुख्य अभियंता के साथ मिलकर कंपनी को धोखा देने के लिए समुद्री सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी को लगभग 8 मिलियन SGD का भुगतान करने भी षडयंत्र बनाया. सिंघल पर भ्रष्टाचार के छह और धोखाधड़ी के चार आरोप हैं.

शुक्रवार को एक बयान में, सिंगापुर की एजेंसी सीपीआईबी ने कहा कि भ्रष्टाचार के अपराध के लिए दोषी ठहराए गए किसी भी व्यक्ति को 100,000 सिंगापुर डॉलर तक जुर्माना लगाया जा सकता है और पांच साल तक की जेल हो सकती है. सीपीआईबी ने कहा कि कंपनियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के शिकार होने से रोकने के लिए ऑडिट का सहारा लें.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...