नई दिल्ली,
स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को गोली मार दी गई है. वह घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फ़िको एक गोलीबारी में घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां बताया जा रहा है कि उनका इलाज चल रहा है.समाचार टेलीविजन स्टेशन टीए3 के मुताबिक, यह घटना राजधानी ब्रैटिस्लावा से लगभग 150 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हैंडलोवा शहर में हुई. रिपोर्ट में कहा गया है कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है.
बैठक में शामिल होने पहुंचे थे पीएम फिको
रिपोर्टों के अनुसार पीएम फिको को हैंडलोवा शहर में एक सांस्कृतिक सामुदायिक केंद्र के सामने गोली मार दी गई, जहां एक सरकारी बैठक आयोजित की गई थी। घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों के अनुसार, कई गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। स्लोवाक नेता को अस्पताल ले जाया गया है और उनके कथित हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
