11.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयम्यांमार के विनाशकारी भूकंप में अब तक 144 मौतों की पुष्टि, 700...

म्यांमार के विनाशकारी भूकंप में अब तक 144 मौतों की पुष्टि, 700 से ज्यादा घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Published on

नेपीडा

म्यांमार में शुक्रवार दोपहर आए 7.7 की तीव्रता के भूकंप में कम से कम 144 लोगों की जान चली गई है और 730 से ज्यादा घायल हुए हैं। शुक्रवार देर रात तक बचाव का काम जारी है, ऐसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ने का अंदेशा है। भूकंप ने म्यांमार के पड़ोसी देश थाईलैंड में भी भारी तबाही मचाई है। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में कम से कम 10 लोगों की जान गई है। बैंकॉक में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने के बाद मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बैंकॉक में बचाव का काम तेजी से चल रहा है लेकिन म्यांमार में गृहयुद्ध की वजह से राहत पहुंचाने में मुश्किल आ रही है। म्यांमार ने इस संकट से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की अपील की है।

म्यांमार के सैन्य शासन के एक अधिकारी ने देश में भूकंप से 144 मौतों की पुष्टि की है। इंटरनेशनल रेस्क्यू कमेटी म्यांमार के डायरेक्टर मोहम्मद रियास ने बताया है कि म्यांमार में हजारों लोगों को तुरंत आश्रय, भोजन और मेडिकल मदद की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश की संचार लाइनें ठप हो गई हैं और परिवहन बाधित है। ऐसे में भूकंप से नुकसान का सही पता चलने में कई हफ्ते लग सकते हैं। म्यांमार के मांडले में कई ऐतिहासिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

म्यांमार में भारी नुकसान
म्यांमार के मांडले में भूकंप ने शहर के सबसे बड़े मठों को नुकसान पहुंचा है। भूकंप से सागाइंग क्षेत्र में एक 90 साल पुराना पुल भी ढह गया। मांडले और म्यांमार के सबसे बड़े शहर यांगून को जोड़ने वाले राजमार्ग के कुछ हिस्से भी भूकंप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। म्यांमार की सत्तारूढ़ सेना ने कई क्षेत्रों में आपातकाल की घोषणा की है। म्यांमार के सत्तारूढ़ सैन्य जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने दुनिया से मदद की अपील की है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भूकंप से निर्माणाधीन 33 मंजिला इमारत धूल के बादल में तब्दील हो गई। इससे यहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए।भूकंप से चीन के युन्नान और सिचुआन प्रांतों में भी भूकंप से भारी नुकसान हुआ है। म्यांमार की सीमा के पास के इलाकों में ये झटके आए। बांग्लादेश और भारत भी म्यामार सीमा के पास भूकंप का असर देखा गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि वह म्यांमार और थाईलैंड में आए भीषण भूकंप के बाद आपातकालीन प्रबंधन प्रतिक्रिया को सक्रिय कर दिया है। संगठन ने कहा है कि हम इसे एक बड़ी घटना के रूप में देखते हैं और यह स्पष्ट रूप से जीवन और स्वास्थ्य के लिए बहुत बड़ा खतरा है।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...