13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयउड़ते विमान से जमीन पर गिरा सैनिक, वीडियो आया सामने

उड़ते विमान से जमीन पर गिरा सैनिक, वीडियो आया सामने

Published on

नई दिल्‍ली ,

ट्रेनिंग के दौरान एक सैनिक प्लेन से जमीन पर आ गिरा. इस दौरान उसका पैराशूट नहीं खुल सका. 1600 फीट की ऊंचाई से गिरने के बावजूद सैनिक की जान चमत्‍कारिक रूप से बच गई. घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि ट्रेनिंग के दौरान पैराशूट उलझ गया.

ये घटना इंडोनेशिया की है. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, सैनिक सलमान क्रिसनेस इंडोनेशिया के ऑरेज बेरेट्स के सदस्‍य हैं. सलमान 8 नवम्‍बर को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पूर्व में मौजूद सुलेमान एयरबेस पर ट्रेनिंग एक्‍सरसाइज में हिस्‍सा ले रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.

वीडियो में दिख रहा है कि सलमान कम ऊंचाई पर उड़ रहे हरक्‍यूलिस सी-130 से ट्रेनिंग जंप के तहत कूदे. इस दौरान उनके साथ दूसरे सैनिक भी कूदते हुए वीडियो में दिख रहे हैं. सैनिक सलमान का पैराशूट नहीं खुल पाया. वह धड़ाम से धरती पर आ गिरे. सलमान के शरीर के पिछले हिस्‍से में चोट आई, वह अस्‍पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है

स्‍टेबल है सैनिक की स्थिति
इस बारे में क्विक रिएक्‍शन फोर्स के प्रवक्‍ता कर्नल गुनवान का बयान आया. उन्होंने कहा- ‘हमारा एक सैनिक विमान से जंप के बाद अपने पैराशूट को नहीं खोल पाया, पैराशूट की रस्सियां आपस में उलझ गई थीं. इस वजह से वह घायल हो गया और उसका इलाज किया जा रहा है. उसकी स्थिति अब स्‍टेबल है.’

इंडोनेशिया की क्विक रिएक्‍शन फोर्स Kopasgat के नाम से जानी जाती है जो इंडोनेशिया एयर फोर्स की एलीट यूनिट है. वहीं इस यूनिट को ‘ऑरेज बेरेट्स’ भी कहा जाता है. ये टीम अमूमन एंटी टेरर‍िज्‍म ऑपरेशन में हिस्‍सा लेती है. वहीं यह यूनिट एयरक्राफ्ट हाइजैकिंग, इंटेलीजेंस ऑपरेशन में भी हिस्‍सा लेती है.

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this