13.2 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयधमाकों की आवाज, सायरन की गूंज… पाकिस्तान के लाहौर में पैनिक, ब्लास्ट...

धमाकों की आवाज, सायरन की गूंज… पाकिस्तान के लाहौर में पैनिक, ब्लास्ट के बाद धुएं का गुबार

Published on

नई दिल्ली,

भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान खौफजदा है. इस ऑपरेशन के तहत नौ जगह पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया. अब खबर है कि लाहौर में लगातार धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है, जिससे लोग घरों से निकलकर बाहर इकट्ठा हो गए हैं. इलाके में दहशत का माहौल है.

पाकिस्तान के समा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार सुबह लाहौर के वॉल्टन रोड पर जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. वॉल्टर एयरपोर्ट के पास लाहौर के गोपाल नगर और नसीराबाद इलाकों में सिलसिलेवार धमाकों की आवाज सुनी गई. सायरन बजने के बाद लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए. आसपास के इलाकों में धुएं का गुब्बार भी उठते देखा गया.

पुलिस सूत्रों का कहना है कि वॉल्टन एयरपोर्ट के पास ड्रोन ब्लास्ट हुआ है. यह विस्फोट ड्रोन की वजह से हो सकता है. जैमिंग सिस्टम की वजह से कथित तौर पर ड्रोन को मार गिराया गया.

बता दें कि आतंक की कमर तोड़ने के लिए भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी. भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना के संयुक्त ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पीओके के जिन नौ आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई, उनमें बहावलपुर, मुरीदके, गुलपुर, भिंबर, चाक अमरू, बाग, कोटली, सियालकोट और मुजफ्फराबाद है. बहावलपुर में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर और मुदिरके में लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा. पीएम मोदी ने बीते एक हफ्ते से लगातार हो रही बैठकों में यह स्पष्ट किया था कि पहलगाम हमले में आतंकियों ने हिंदू पुरुषों को निशाना बनाया था, जिससे उनकी पत्नियां विधवा हो गईं. ऐसे में भारत को यह कड़ा संदेश देना था कि आतंकियों को इस कदर बचकर भागने नहीं दिया जा सकता. भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ ने एयरस्ट्राइक के लिए सभी टारगेट की पहचान की थी, जिसके बाद लश्कर और जैश के ठिकानों पर हमला किया गया.

Latest articles

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...