9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसाउथ कोरिया: विमान में अचानक लगी आग, एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, 169...

साउथ कोरिया: विमान में अचानक लगी आग, एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, 169 यात्री सुरक्षित

Published on

नई दिल्ली,

दक्षिण कोरिया के गिम्हे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर बसान का एक विमान आग की चपेट में आ गया. जब विमान हांगकांग के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था, उसी समय आग लग गई. आग लगने के बाद विमान में सवार सभी 169 यात्री और सात क्रू सदस्य सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिए गए. हादसे में एक शख्स को मामूली चोट आई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

फायर अधिकारियों के मुताबिक, आग विमान के अंदर से शुरू हुई. बताया जा रहा है कि आग विमान की टेल से शुरू हुई थी. इस घटना ने पिछले महीने हुई हवाई दुर्घटना की यादें ताजा कर दी हैं, जब एक जेजू एयर का विमान बैंकॉक से आते वक्त मुआन हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था, जिसमें 181 में से सिर्फ दो लोग ही बच पाए थे.

विमान में आग लगने की घटना की चल रही जांच
एयर बसान, दक्षिण कोरिया की बजट एयरलाइन, एशियाना एयरलाइंस का हिस्सा है, जिसे दिसंबर में कोरियन एयर द्वारा टेकओवर कर लिया गया था. विमान एयरबस A321 मॉडल का था जिसका ट्रैकिंग डेटा Flightradar24 ने जारी किया है. एयरबस ने इस घटना की रिपोर्ट की जानकारी होने की बात कही है और वह एयर बसान के साथ संपर्क में है. यह मामला एयरबस और एयर बसान दोनों के लिए गहन जांच का विषय है. घटना की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है और जांच जारी है.

इंजन में मिले थे पक्षी के पंख, पिछले महीने हुआ था हादसा
पिछले महीने ही दक्षिण कोरिया में एक भयावह विमान हादसा हुआ था. 29 दिसंबर को, जेजू एयर के बोइंग 737-800 विमान की लैंडिंग गियर में खराबी की वजह से मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में विमान की लैंडिंग हुई थी. उसके बाद विमान रनवे से फिसल कर एक ठोस संरचना से टकराया था और उसमें आग लग गई थी. इस दुर्घटना में 181 लोगों में से 179 की मौत हो गई थी. इस दुर्घटना की एक जांच रिपोर्ट में बताया गया कि विमान के इंजन में पक्षी के पंख मिले थे.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...