21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमहाभियोग के बाद गिरफ्तार हुए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल...

महाभियोग के बाद गिरफ्तार हुए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल जेल से रिहा, पद पर रहेंगे या नहीं, फैसला अभी बाकी

Published on

सियोल

दक्षिण कोरिया में महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक योल को शनिवार को जेल से रिहा कर दिया गया। इससे एक दिन पहले, देश की एक अदालत ने राष्ट्रपति योल की गिरफ्तारी को रद्द करते हुए उन्हें जेल से रिहा करने का आदेश दिया था ताकि वह जेल से बाहर होकर मुकदमें का सामना करें । टीवी चैनल पर प्रसारित हो रही वीडियो में राष्ट्रपति जेल से बाहर आने के बाद अपने समर्थकों के सामने हाथ हिलाकर और अपना सिर झुकाकर उनका अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। योल के समर्थक उनका नाम ले रहे हैं और दक्षिण कोरिया तथा अमेरिका का राष्ट्रीय झंडा लहरा रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैं ‘सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट’ द्वारा अवैध को सही करने के साहस के निर्णय की सराहना करता हूं।’’

जनवरी में किया गया था गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि वह अपने समर्थकों का धन्यवाद करते हैं तथा उन लोगों से आग्राह करते हैं कि वह अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दें। राष्ट्रपति येओल के खिलाफ महाभियोग चलने के बाद उनके कुछ समर्थक भूख हड़ताल कर रहे हैं। यून को तीन दिसंबर को ‘मार्शल लॉ’ लगाने के अपने आदेश के सिलसिले में, विद्रोह भड़काने के आरोप में जनवरी में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद देश में उथल-पुथल मच गई थी।

पद पर रहने को लेकर फैसला बाकी
मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने यून के खिलाफ महाभियोग चलाने के लिए मतदान किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें पद से निलंबित कर दिया गया था। यून के राष्ट्रपति पद को औपचारिक रूप से समाप्त किया जाए या उसे बहाल किया जाए, इसका फैसला संवैधानिक न्यायालय करेगा। अगर संवैधानिक न्यायालय यून के महाभियोग को बरकरार रखता है, तो उन्हें आधिकारिक रूप से पद से हटा दिया जाएगा और दो महीने के भीतर उनके उत्तराधिकारी को चुनने के लिए राष्ट्रीय चुनाव आयोजित किए जाएंगे।

इस आधार पर मिली रिहाई
‘सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट’ ने शुक्रवार को यून के मामले की जांच की वैधता से जुड़े सवालों को हल करने की आवश्यकता का हवाला देते हुए जेल से रिहा करने के राष्ट्रपति के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। यून के वकीलों ने जांच एजेंसी पर आरोप लगाया कि उसके पास विद्रोह के आरोपों की जांच करने का कानूनी अधिकार नहीं है। जांच एजेंसी ने औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने से से पहले यून को हिरासत में लिया था।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...