9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के दबाव में झुका श्रीलंका, चीन से जासूसी जहाज को हंबनटोटा...

भारत के दबाव में झुका श्रीलंका, चीन से जासूसी जहाज को हंबनटोटा न भेजने की गुजारिश की

Published on

काबुल

चीन के जासूसी जहाज को लेकर भारत का विरोध काम कर गया है। श्रीलंका की सरकार ने चीन से कहा है कि वह अपने जासूसी जहाज युआन वांग 5 के आगमन को टाल दे। यह जहाज 11 अगस्त को श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह आने वाला था। 6 दिन रुकने के बाद यह जासूसी जहाज श्रीलंका से अज्ञात स्थान की ओर प्रस्थान करने वाला था। इस जहाज के श्रीलंका आने से भारत की सुरक्षा को खतरा जताया जा रहा था। जिसके बाद भारतीय अधिकारियों ने श्रीलंका के सामने इस जहाज के आगमन को लेकर कड़ा विरोध जताया था। शुरू में तो श्रीलंका ने भारत के अनुरोध पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब दबाव बढ़ने लगा तो उसने चीन को चिठ्ठी लिखकर जहाज के आगमन को टालने का अनुरोध किया है।

बेहद शक्तिशाली है चीन का यह जासूसी पोत
युआन वांग 5 चीन का बेहद शक्तिशाली जासूसी जहाज है। यह स्पेस और सैटेलाइट ट्रैकिंग के अलावा इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के लॉन्च का भी पता लगा सकता है। यह युआन वांग सीरीज का तीसरी पीढ़ी का ट्रैकिंग जहाज है, जिसे 29 सितंबर, 2007 को सेवा में शामिल किया गया था। इले जहाज को चीन के 708 अनुसंधान संस्थान ने डिजाइन किया है। इस जहाज में बहुत शक्तिशाली एंटेना लगे हैं जो उसे लंबी दूरी तक निगरानी करने में मदद करते हैं। अरब सागर में जासूसी करने से भारत और अमेरिका की टेंशन बढ़ सकती है। हिंद महासागर में ही अमेरिका का नौसैनिक अड्डा डियागो गार्सिया मौजूद है।

भारत को इस जहाज के आने से क्या खतरा
इसके हंबनटोटा आने से दक्षिण भारत के हवाई क्षेत्र में सेध लगने का खतरा था। इतना ही नहीं, यह भारत के कुडनकुलम न्यूक्लियर प्लांट की भी जासूसी कर सकता था। ऐसे में भारत ने इसके आगमन को लेकर कड़ा विरोध जताया था। भारत के हवाई क्षेत्र की निगरानी कर वह सैन्य उड़ानों पर नजर रख सकता है। इससे चीन को महत्वपूर्ण डेटा मिल सकता है, जो भारत की सुरक्षा को खतरे में डाल देगा।

चीनी जासूसी जहाज के लेकर भारत ने क्या कहा था
भारत ने कहा था कि वह अपनी सुरक्षा और आर्थिक हितों के मद्देनजर हर घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। चीनी पोत के बाबत पूछे जाने पर नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि हमें अगस्त में इस पोत के हंबनटोटा बंदरगाह पहुंचने की खबर मिली है। भारत सरकार देश की सुरक्षा और आर्थिक हितों को देखते हुए हर घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और उनकी रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...