13.4 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर की वापसी में अब बचे गिनती के दिन......

सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर की वापसी में अब बचे गिनती के दिन… नासा ने बता दी दोनों के लौटने की तारीख

Published on

वॉशिंगटन

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर जल्दी ही धरती पर लौट सकते हैं। आठ महीने से ज्यादा का समय इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर बिता चुके दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के बारे में अमेरिकी एजेंसी नासा ने जानकारी दी है। नासा की ओर से कहा गया है कि सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर 19 मार्च को वापस लौटेंगे। इससे पहले अप्रैल की शुरुआत में उनकी वापसी की बात कही गई थी। अब पूर्व निर्धारित इस तारीख से दो सप्ताह पहले ही उनकी वापसी हो सकती है। सुनीता और बुच अगर 19 मार्च को लौटते हैं तो वह अंतरिक्ष में कुल 286 दिन बिताएंगे।

सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर जून, 2024 से ISS पर फंसे हुए हैं। वह आठ दिन के मिशन पर गए थे लेकिन विमान में खराबी के चलते आठ महीने से स्पेस में फंसे है। नासा अब दोनों की वापसी 19 मार्च को कराने की सोच रहा है। स्पेसएक्स के क्रू-10 मिशन में बदलाव के चलते ये वापसी संभव हो सकती है। विलियम्स और विल्मोर स्पेसएक्स के क्रू-10 कैप्सूल से वापस आएंगे, जो 29 सितंबर से ISS से जुड़ा है।

क्रू-10 से वापस आएंगी सुनीता
नासा के नियमों के अनुसार क्रू-9 को ISS पर तब तक रुकना होगा जब तक क्रू-10 नहीं पहुंच जाता है। इससे नई टीम को कामकाज समझने में मदद मिलती है और काम बिना रुकावट के चलता रहता है। क्रू-10 के लिए नए ड्रेगन कैप्सूल का इस्तेमाल करके नासा जल्दी उसका लॉन्च करना चाहता है। इससे विलियम्स और विल्मोर तय समय से पहले धरती पर लौट सकेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स से दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने की अपील की थी। ट्रपं का कहना है कि दोनों अंतरिक्ष यात्री बाइडेन प्रशासन ने अंतरिक्ष में छोड़ दिए गए हैं। नासा ने कहा है कि अंतरिक्ष यात्री ‘फंसे’ नहीं हैं और स्पेसएक्स की मार्च में उन्हें वापस लाने की योजना है।

5 जून को गए थे सुनीता और बुच
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 5 जून, 2024 को स्टारलाइनर क्रू फ्लाइट टेस्ट के तहत अंतरिक्ष में गए थे। यह स्टारलाइनर का पहला मानव मिशन था लेकिन प्रोपल्शन सिस्टम की समस्याओं और हीलियम लीक के कारण उनकी वापसी कई बार टाली जा चुकी है। विलियम्स और विल्मोर की वापसी की नई तारीख 19 मार्च है। नासा का कहना है कि अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Latest articles

मप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...