5.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसुनीता विलियम्स की 9 महीने बाद धरती पर होगी वापसी, नासा ने...

सुनीता विलियम्स की 9 महीने बाद धरती पर होगी वापसी, नासा ने बता दी तारीख, बना दिया अंतरिक्ष में रहने का रेकॉर्ड

Published on

वॉशिंगटन

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर आखिरकार धरती पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों पिछले साल बोइंग स्टारलाइनर पर सवार होकर 8 दिनों के मिशन पर धरती से रवाना हुए थे, लेकिन 9 महीने बाद भी उनकी वापसी नहीं हो सकी है। शुक्रवार को नासा ने उनकी वापसी के लिए राहत दल को रवाना करने की मंजूरी दे दी। नासा के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दोनों स्पेसएक्स ड्रैगन से धरती पर वापस लौटेंगे। नासा ने दोनों की वापसी की तारीख भी बता दी है।

5 जून को लॉन्च हुआ था मिशन
विलियम्स और विल्मोर 5 जून 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर के साथ परीक्षण उड़ान के लिए भेजा गया था। अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने के बाद उनके कैप्सूल को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उनकी वापसी को अनिश्चित काल के लिए रोकना पड़ा। आखिरकार, स्टारलाइनर को बिना चालक दल के ही धरती पर वापस लाने फैसला किया गया और दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस स्टेशन में ही रोकने का फैसला किया गया।

19 मार्च को होगी वापसी
इसके कुछ सप्ताह बाद ही दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन पर भेजा गया था, जिसमें दो सीटें फंसे हुए अंतरिक्ष यात्रियों के लिए आरक्षित थीं। मूल रूप से उन्हें फरवरी में वापस लौटना था, लेकिन अब चारों 19 मार्च को एक साथ वापस धरती पर लौटेंगे।

क्रू-9 मिशन से लाया जाएगा वापस
चारों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी स्पेसएक्स क्रू-10 मिशन पर निर्भर है, जिसे 12 और 13 मार्च को लॉन्च किया जाना है। क्रू-10 के आने के बाद विलियम्स और उनके क्रू के सदस्यों को 19 मार्च को रवाना होने से पहले एक सप्ताह तक हैंडओवर प्रक्रिया चलेगी। क्रू-10 में नासा के अंतरिक्ष यात्री एनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापानी स्पेस एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री ताकुया ओनिशी और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री किरिल पेसकोव शामिल हैं। अंतरिक्ष स्टेशन पर क्रू-10 के पहुंचने और अपनी जगह लेने के बाद क्रू-19 घर वापसी करेगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...