29.5 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयस्विट्जरलैंड की वैज्ञानिक का दावा- 25 साल में मिल जाएंगे Alien, करना...

स्विट्जरलैंड की वैज्ञानिक का दावा- 25 साल में मिल जाएंगे Alien, करना होगा ये काम

Published on

ज्यूरिख,

मंगल ग्रह पर कई प्रोब, रोवर, लैंडर भेजे जा चुके हैं. लेकिन अभी तक जीवन नहीं मिला. कम से कम प्रत्यक्ष तो नहीं. लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि वो बहुत जल्द ही सौर मंडल के बाहर जीवन की खोज कर लेंगे. 25 साल के अंदर उनसे संपर्क भी साध लेंगे. संपर्क साधने के लिए जरूरी तकनीक भी बना ली जाएगी. ये दावा हैरान तो करता है लेकिन अगर ये सच हुआ तो अगर आप अभी 25 साल के हैं तो आपके 50 साल होने तक एलियन से बातचीत संभव हो सकती है.

स्विट्जरलैंड के संघीय तकनीकी संस्थान ETH ज्यूरिख की एस्ट्रोफिजिसिस्ट साशा क्वांज ने ये बातें कही हैं. वो यूनिवर्सिटी के ओरिजिन और प्रिवैलेंस ऑफ लाइफ के उद्घाटन के समय बोल रही थीं. साशा ने कहा कि आज के दौर में हमारे पास जो भी तकनीक है, उनसे ये तो पता चल गया है कि हम ब्रह्मांड में अकेले जीव नहीं है. अन्य ग्रहों पर भी जीवन मौजूद हो सकता है. बस जरुरत है उन्हें खोजने की, उनसे संपर्क साधने की.

साशा ने कहा कि साल 1995 में उनके साथी और नोबेल पुरस्कार विजेत डिडियर क्यूलोज ने सौर मंडल से बाहर पहला ग्रह खोजा था. आज 5000 से ज्यादा बाहरी ग्रहों की खोज की जा चुकी है. अब तो हर दिन नए ग्रहों यानी एक्सोप्लैनेट्स की खोज हो रही है. अभी कई एक्सोप्लैनेट्स की खोज होना बाकी है. वैज्ञानिकों का मानना है कि हमारी आकाशगंगा में 10 हजार करोड़ तारे हैं. हर तारे का एक साथी ग्रह भी है. यानी सौर मंडल से बाहर असंख्य एक्सोप्लैनेट्स हैं.

साशा क्वांज ने कहा कि धरती की तरह की जो भी ग्रह अपने तारे से उपयुक्त स्थान पर हैं, वहां जीवन की संभावना हो सकती है. जैसे पानी की मौजूदगी. हमें अभी तक यह नहीं पता है कि जिन बाहरी ग्रहों की खोज की गई है, उनमें वायुमंडल है या नहीं. हमें अब इसी बात की जांच करनी है कि इन बाहरी ग्रहों पर वायुमंडल है या नहीं. हमें उनपर नज़र रखनी होगी. ताकि हम उनकी तस्वीरें लेकर स्टडी कर सकें या भविष्य में वहां पर प्रोब भेज सकें.

साशा ने यह बात तब कही थी जब जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप ने बृहस्पति ग्रह से 12 गुना बड़े एक्सोप्लैनेट HIP 65426B की खोज की थी. यह नया ग्रह अपने तारे से इतनी दूर घूम रहा है, जो सूरज और धरती की दूरी से 100 गुना ज्यादा है.

 

Latest articles

महानगर गैस और फोर्थ पार्टनर एनर्जी में समझौता, उद्योगों को मिलेंगे स्वच्छ ऊर्जा समाधान

मुंबई। देश की अग्रणी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों में से एक, महानगर गैस...

एनएलसी में डायरेक्टर (पावर) पद के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची जारी, भेल के दो वरिष्ठ अधिकारी भी रेस में

नई दिल्ली/भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख उपक्रम एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसी) में 'डायरेक्टर (पावर)'...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...