11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतालिबान ने पाकिस्तानी बॉर्डर क्रॉसिंग पर किया कब्जा, जंग छोड़कर भागी 'मौलाना'...

तालिबान ने पाकिस्तानी बॉर्डर क्रॉसिंग पर किया कब्जा, जंग छोड़कर भागी ‘मौलाना’ मुनीर की सेना!

Published on

काबुल:

तालिबान ने तोरखम सीमा पर कब्जा करने का दावा किया है। यह पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच स्थित एक महत्वपूर्ण बॉर्डर क्रॉसिंग है। इस क्रॉसिंग को पाकिस्तान ने कुछ हफ्ते पहले बंद कर दिया था। इसके बाद से ही तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच छिटपुट झड़पें जारी थी, जो सोमवार को तेज हो गई। तालिबान ने दावे में कहा है कि भारी गोलीबारी और हताहतों के कारण पाकिस्तानी सेना को तोरखम सीमा चौकी से भागना पड़ा है।

एक दूसरे पर गोलीबारी कर रहे थे पाकिस्तान-तालिबान
CNN-News18 ने तालिबान के शीर्ष सूत्रों के हवाले से बताया है कि हाल ही में पाकिस्तान के कारण तोरखम में तनाव बढ़ गया है। उन्होंने कहा, दो दिन पहले, अफगानिस्तान द्वारा एक नई सीमा चौकी के निर्माण को लेकर विवाद के कारण एक सप्ताह से अधिक समय से बंद क्रॉसिंग पर पाकिस्तानी और अफगान बलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई थी। पहले दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हल्के हथियारों से हमले किए, लेकिन बाद में भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

पाकिस्तान ने क्यों बंद की थी बॉर्डर क्रॉसिंग
तालिबान ने कथित तौर पर सीमा चौकियों और बंकरों जैसी नई संरचनाओं का निर्माण किया है, जिसे पाकिस्तान ने पिछले समझौतों का उल्लंघन करार दिया है। पाकिस्तान इस क्षेत्र को अपना मानता है। इसके बाद गुस्साए पाकिस्तानी सेना ने क्रॉसिंग को बंद कर दिया, जिससे व्यापार और दैनिक जीवन बाधित हो गया। गतिरोध के कारण, तोरखम सीमा पर व्यापार गतिविधियों को निलंबित कर दिया गया है, साथ ही जीरो पॉइंट पर खड़े निर्यात वाहनों को वापस भेज दिया गया है।

तालिबान ने क्या कहा
तालिबान ने कहा, “पाकिस्तान हम पर आतंकवादी भेजने का गलत आरोप लगा रहा है। सूत्रों ने कहा, “सीमा बंद होने का आर्थिक प्रभाव पाकिस्तान के लिए अधिक दर्दनाक है और उन्हें प्रतिदिन भारी नुकसान हो रहा है।” पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सेनाएं नियमित रूप से गोलीबारी करती हैं, जो अक्सर डूरंड रेखा के पास निर्माण को लेकर असहमति के कारण होती है। डूरंड रेखा 2,400 किलोमीटर (1,500 मील) लंबी सीमा है जिसे 1896 में अंग्रेजों ने खींचा था और काबुल इस पर विवाद करता है।

 

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...