15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतंजानिया: विक्टोरिया झील में गिरा यात्री विमान, 19 लोगों की मौत

तंजानिया: विक्टोरिया झील में गिरा यात्री विमान, 19 लोगों की मौत

Published on

नई दिल्ली,

तंजानिया में रविवार को एक यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया. इस विमान में 43 यात्री सवार थे. दुर्घटनाग्रस्त हुआ प्लेन विक्टोरिया झील में डूब गया. इस हादसे में करीब 19 लोगों के मारे जाने की खबर है. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. तंजानिया के लेक विक्टोरिया में रविवार को एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बीबीसी न्यूज अफ्रीका की रिपोर्ट के मुताबिक, मवांजा ​​से बुकोबा जा रहे विमान में 43 यात्री सवार थे और अब तक 19 की मौत का आंकड़ा सामने आया है.

खराब मौसम की वजह से हुआ हादसा
तंजानिया की पुलिस ने बताया कि एक यात्री विमान खराब मौसम की वजह से रविवार तड़के विक्टोरिया झील में गिर गया. प्लेन को उत्तर पश्चिमी शहर बुकोबा में लैंड करना था, उसी दौरान ये हादसा हुआ है. इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि यात्रियों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

राहत और बचाव कार्य में जुटीं कई टीमें
तंजानिया में चल रहे यात्रियों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में ट्वीट करते हुए बीएनओ न्यूज ने वीडियो ट्वीट किया है. इसमें दिखाई दे रहा है कि कैसे प्लेन झील में डूबा हुआ है. नाव में सवार होकर सुरक्षा बल की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. इसके अलावा जिन लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है वह भी झील के किनारे पर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...