13.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकश्‍मीर में LOC पर तनाव बढ़ने जा रहा... मुनीर आर्मी की घुसपैठ...

कश्‍मीर में LOC पर तनाव बढ़ने जा रहा… मुनीर आर्मी की घुसपैठ पर पाकिस्तानी सेना ने साधी चुप्पी, पाक एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

Published on

इस्लामाबाद

भारतीय सेना ने कहा है कि इस मंगलवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की है। इस दौरान सीमा पर घुसपैठ रोधी बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ और कई पाक जवानों की जान चली गई। भारत की ओर से दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। वहीं पाकिस्तान ने इस पर चुप्पी साध रखी है। इस मुद्दे पर पाकिस्तान के राजनीतिक टिप्पणीकार कमर चीमा ने अपनी राय रखी है। चीमा का कहना है कि दोनों देशों के बीच आने वाले दिनों में तनाव बढ़ सकता है।

कमर चीमा ने अपने वीडियो में कहा है कि लंबे समय बाद भारत-पाक बॉर्डर पर तनातनी देखने को मिली है। साल 2021 में DGMO लेवल पर हुए सीजफायर के बाद पहली बार सीमा पर फायरिंग की घटना हुई है और भारत की ओर से कई गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि पाकिस्तान की ओर से इस पर पूरी तरह से चुप्पी है, जो थोड़ा समझ से परे है।

पाकिस्तान को सीजफायर से कुछ नहीं मिला: चीमा
चीमा कहते हैं, ‘इंडियन आर्मी ने ऐसे समय पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की बात की है, जब भारत के होम मिनिस्टर कश्मीर जाने वाले हैं। इस बीच कश्मीर में हलचल बढ़ी है। मार्च के आखिर में कठुआ में इंडियन आर्मी और पुलिस ने कुछ ऑपरेशन किए हैं। हाल में भी कश्मीर में सर्च ऑपरेशन और गिरफ्तारी होने की बात सामने आई है। ये दिखाता है कि कश्मीर में कुछ पक रहा है।

पाकिस्तान और भारत ने 2021 में माना था कि बॉर्डर पर बेवजह की गोलीबारी से कोई फायदा नहीं है। ऐसे में इसे रोका जाना चाहिए। दोनों ओर से बात हुई और गोलीबारी रुक गई। इसके बाद से ये हो रहा है कि पाकिस्तान में आतंकी घटनाएं बढ़ गई हैं। दूसरी ओर भारत के लिए ये सीजफायर फायदे का सौदा साबित हुआ। पाकिस्तान में लोगों को लगता है कि भारत से सीजफायर के बाद वैसा सहयोग नहीं मिला है, जैसा मिलना चाहिए था।

बढ़ेगा सीमा पर तनाव
चीमा के मुताबिक, पाकिस्तान में कुछ लोगों को लगता है कि बॉर्डर पर शांति से भारत को फायदा हुआ। भारत को पाकिस्तान बॉर्डर पर शांति चीन के साथ चीजें ठीक करने का मौका मिल गया। वहीं पाकिस्तान से उसने बातचीत नहीं की, जो सीजफायर के बाद होना चाहिए था। कश्मीर और किसी भी मुद्दे पर कोई वार्ता दोनों देशों में नहीं हुई। कश्मीर पर पाकिस्तान को लगातार झटके लगे हैं तो बलूचिस्तान और केपी में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।

कमर कहते हैं, ‘पाकिस्तान मान रहा है कि बलूचिस्चान और केपी में अशांति के पीछे कहीं ना कहीं भारत है। टारगेट किलिंग में भी भारत की तरफ उंगली उठी है। इससे मुझे लगता है कि भविष्य में सीमा पर हालात खराब हो सकते हैं। भारत ने तो सीमा पर सैनिकों की तैनाती भी बढ़ा दी है। ऐसा लगता है कि इस हफ्ते बॉर्डर पर हुई गोलीबारी चीजों के खराब होने का इशारा है। मेरा मानना है कि बॉर्डर पर स्थिति तेजी से बिगड़ेगी। ऐसे में दोनों सरकारों को बात करने की जरूरत है।

Latest articles

8 साल की बच्ची से मारपीट: घर की घंटी बजाने के शक में दुकानदार ने पीटा, मासूम ने टीआई को किया फोन

भोपाल। जिले के खुजनेर कस्बे में रविवार को एक बेहद हैरान करने वाला और...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं...

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: वेयरहाउस से मिले संदिग्ध सुराग, लाइसेंस और निगरानी पर उठे सवाल

देवास। जिले में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत...

सुप्रीम कोर्ट कमेटी सख्त: सड़क के गड्ढों और खुले नालों पर करनी होगी बैरिकेडिंग, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

भोपाल। देश में बढ़ते सड़क हादसों पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सुप्रीम कोर्ट...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...