11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयएर्दोगन के मंत्री की ईरान को चेतावनी से बढ़ी तनातनी, दोनों देशों...

एर्दोगन के मंत्री की ईरान को चेतावनी से बढ़ी तनातनी, दोनों देशों ने राजदूतों को किया तलब, सीरिया बना वजह

Published on

तेहरान

ईरान और तुर्की के बीच कूटनीतिक तकरार बढ़ती जा रही है। तुर्की-ईरान में तनाव की वजह सीरिया बना है, जहां दोनों ही देश अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश में लगे हैं। हालिया विवाद तुर्की के विदेश मंत्री हकान फिदान के उस बयान से बाद शुरू हुआ है, जिसमें उन्होंने ईरान को सीरिया की स्थिरता भंग ना करने की चेतावनी दी थी। इस पर ईरान भड़क गया है। दोनों ही देशों ने इस मुद्दे एक-दूसरे के राजदूतों को तलब किया है और अपना विरोध दर्ज कराया गया है।

तुर्की के विदेश मंत्री फिदान ने बीते हफ्ते अल जजीरा को दिए एक इंटरव्यू में ईरान की विदेश नीति पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि मिलिशिया के भरोसे चलने वाली ईरान की नीति सीरिया के लिए खतरनाक है और इसे बदलने की जरूरत है। फिदान ने ईरान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अगर कोई तीसरे देश में अशांति फैलाने की कोशिश करता है तो फिर दूसरे देश भी उसके यहां किसी मिलिशिया का समर्थन करके उसके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

फिदान की टिप्पणी पर भड़का ईरान
ईरान को फिदान की यह टिप्पणी नागवार गुजरी। ईरान के विदेश मंत्रालय ने फिदान की टिप्पणी पर विरोध दर्ज कराने के लिए तुर्की के राजदूत को तलब किया। ईरानी विदेश मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को तुर्की राजदूत हिकाबी किर्लांगिक से स्पष्ट तौर कहा गया है कि दोनों देशों के साझा हित और क्षेत्रीय परिस्थितियों की संवेदनशीलता को देखते हुए गलत टिप्पणियों से बचना चाहिए। इससे दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में तनाव पैदा होता है।

ईरान के इस कदम के एक दिन बाद मंगलवार को तुर्की ने भी ईरान के दूत को तलब कर लिया। तुर्की के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओन्चु केसेली ने कहा कि ईरानी अधिकारियों को सार्वजनिक रूप से तुर्की की आलोचना से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि विदेश नीति को घरेलू राजनीति में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हम किसी दूसरे देश को सीधे तौर पर संदेश देना पसंद करते हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि हम ईरान के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देते हैं।

इससे पहले सोमवार को ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा था कि तेहरान और अंकारा कुछ मुद्दों पर असहमत हैं। यह घटनाक्रम दोनों देशों में कूटनीतिक स्तर पर पैदा हुए तनाव का संकेत देता है। खासतौर से सीरिया जैसे क्षेत्रीय मुद्दों पर दोनों देशों के बीच के मतभेद बहुत साफ दिखाई दे रहे हैं।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...