6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'अब तक की सबसे अच्छी घर वापसी...', स्पेस से लौटने के बाद...

‘अब तक की सबसे अच्छी घर वापसी…’, स्पेस से लौटने के बाद सुनीता विलियम्स की पहली पोस्ट

Published on

वाशिंगटन,

अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने नौ महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद 18 मार्च को पृथ्वी पर लौटी थीं. स्पेस से लौटने के बाद सुनीता विलियम्स ने मंगलवार को एक्स पर पहली पोस्ट की है, जिसमें उनके डॉग्स उनका जोरदार स्वागत करते हुए दिख रहे हैं. उन्होंने इस अब तक की सबसे अच्छी घर वापसी बताया है.

दरअसल, मंगलवार को सुनीता विलियम्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्पेस से लौटने के बाद पहली पोस्ट की है. इस वीडियो में सुनीता अपने डॉग्स के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही सुनीत घर में एंट्री करती हैं, उसी दौरान दो डॉग्स उन्हें घेर लेते हैं और उनके हाथ में चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. इसी वीडियो को साझा कर उन्हें लिखा, ‘अब तक की सबसे अच्छी घर वापसी.’

सुनीता विलियम्स ने जताया मस्क और ट्रंप का आभार
इससे पहले सोमवार को पहली बार मीडिया से रूबरू होते हुए अंतरिक्ष में बिताए अपने नौ महीनों के अनुभव को शेयर किया. इस दौरान उन्होंने और बुच विल्मोर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से वापस लाने में उनकी मदद के लिए धन्यवाद दिया.

उन्होंने ये भी कहा, हमें धरती पर लौटे हुए लगभग दो हफ्ते हो गए हैं. अब हमसे पूछा जा रहा है कि हम क्या कर रहे हैं? तो बता दूं कि हम नई चुनौतियों के लिए तैयारी कर रहे हैं. नए मिशन की तैयारी कर रहे हैं. मैं कल ही तीन मील दौड़ी हूं तो अपनी पीठ तो थपथपा ही सकती हूं.

सबसे पहले क्या किया
वहीं, विलियम्स से जब सवाल पूछा गया कि धरती पर लौटने के बाद उन्होंने सबसे पहले क्या किया तो उन्होंने कहा, सबसे पहले उन्होंने अपने पति और कुत्तों को गले लगाया. घर वापस आने के बाद ग्रिल्ड चीज सैंडविच का स्वाद लिया. साथ ही उन्होंने अपने पिता को याद किया.

इसके अलावा जब उनसे भारत की यात्रा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, वह निश्चित तौर पर अपने पिता के देश भारत आएंगी. वह एक्सिओम मिशन पर जाने वाले भारतीय अंतरिक्ष यात्री को लेकर उत्साहित हैं. मैं उम्मीद करती हूं कि मैं उनसे किसी वक्त मिल सकूं और हम भारत में ज्यादा-से-ज्यादा लोगों के साथ अपना अनुभव साझा कर सकें. भारत महान देश है और अद्भुत लोकतंत्र है जो स्पेस में अपनी जगह बनाना चाह रहा है. हम इसका हिस्सा बनकर भारत की मदद करना चाहेंगे

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...