15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयशादी छोड़ प्रदर्शन करने गया दूल्हा, दुल्हन बोली- नहीं चेंज करूंगी ड्रेस!

शादी छोड़ प्रदर्शन करने गया दूल्हा, दुल्हन बोली- नहीं चेंज करूंगी ड्रेस!

Published on

नई दिल्‍ली ,

एक दूल्‍हा शादी से पहले फरार हो गया. अपनी शादी से उठकर वह एक राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होने के लिए चला गया. दूसरी ओर, उसकी दुल्‍हन सजधजकर तैयार बैठी रही. दुल्‍हन ने आपबीती एक वीडियो में शेयर की है. दुल्‍हन ने कहा कि उनके होने वाले शौहर में कोई कमी नहीं है, वह अब भी उनका इंतजार कर रही हैं.

ये घटना पाकिस्‍तान की है. दुल्हन सिदरा नदीम का कहना है कि उनकी इजाज से शादी होनी वाली थी. लेकिन, वह इमरान खान के लॉन्‍ग मार्च में शामिल होने के लिए चले गए. सिदरा से जब पूछा गया कि क्‍या वह इमरान खान से ज्‍यादा मोहब्‍बत करता है? इस पर उन्‍होंने कहा कि लगता तो ऐसा ही है. सिदरा ने कहा कि वह तो चाहती हैं इमरान खान उसे (इजाज को) डंडे मारकर लॉन्‍ग मार्च से वापस भेजें.

सिदरा ने कहा कि उन्‍हें सबसे ज्‍यादा दुख इस बात का है शादी के बाद वह ‘सिदरा नदीम’ से ‘सिदरा इजाज’ होने वाली थीं, जोकि नहीं हो पाया. वह अभी भी अपने इजाज का इंतजार कर रही हैं.सिदरा ने कहा कि अगर इजाज वापस आ जाते हैं तो वह उनके साथ जाएंगी. वह खुद भी इमरान खान को पसंद करती हैं. मुल्‍क की तरक्‍की वह भी देखना चाहती हैं.

इमरान खान निकाल रहे थे लॉन्‍ग मार्च
पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लाहौर से इस्‍लामाबाद के बीच ‘आजादी मार्च’ नाम से ‘लॉन्‍ग मार्च’ निकाल रहे थे. इसी दौरान सिदरा का होने वाला शौहर इसमें शामिल होने के लिए चला गया था.

ये तो ‘दूल्‍हा चोरी मार्च’ है
हालांकि, सिदरा ने ‘आजादी मार्च’ को ‘दूल्‍हा चोरी मार्च’ भी कह दिया. सिदरा ने कहा कि उनके होने वाले शौहर के ना आने की वजह से काफी नुकसान हुआ है. वह ब्‍यूटी पार्लर में अपना पैसा दे चुकी थीं. उनके घरवालों का भी काफी नुकसान हुआ है. खाने का ऑर्डर दिया जा चुका था, हॉल बुक हो चुका था.सिदरा ने ‘इमरान खान मेरा दूल्‍हा वापस करो’, ‘इमरान खान मेरा खर्चा वापस करो’ जैसे नारे भी लगाए.

पहनकर रखूंगी दुल्‍हन का लिबास
सिदरा ने कहा कि वह अब भी इजाज का इंतजार कर रही हैं. जब तक इजाज वापस नहीं आते, तब तक दुल्‍हन का लिबास पहनकर रखेंगी. सिदरा ने यहां तक कह दिया कि जो कुछ भी खर्चा हुआ है, उसका बिल भी इमरान खान को भरना चाहिए. क्‍योंकि उन्‍हीं के जलसे की वजह इजाज वहां गए.

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...