11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलापता भारतीय-अमेरिकी छात्रा सुदीक्षा कोनांकी का आखिरी वीडियो आया सामने, दोस्तों संग...

लापता भारतीय-अमेरिकी छात्रा सुदीक्षा कोनांकी का आखिरी वीडियो आया सामने, दोस्तों संग बीच को ओर जाती दिखीं

Published on

वॉशिंगटन

डोमिनिकन रिपब्लिक से लापता भारतीय-अमेरिकी छात्रा सुदीक्षा कोनांकी की तलाश जारी है। पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय की 20 वर्षीय छात्रा कोनांकी कुछ दिन पहले स्प्रिंग ब्रेक के दौरान डोमिनिकन रिपब्लिक के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पुंटा काना गई थीं, जहां बीच पर जाने के बाद वह लापता हो गईं। जमीन, हवा, पानी हर जगह उनकी तलाश की जा रही है और खोज अभियान में एफबीआई भी शामिल है। भारतीय दूतावास भी इस मामले में सहायता प्रदान कर रहा है। कोनांकी को आखिरी बार देखने वाले लड़के ने पुलिस को अलग-अलग बयान दिए हैं।

सुदीक्षा कोनांकी का एक वीडियो सामने आया है, जब वह पुंटा काना में होटल में ठहरी थीं। वीडियो निगरानी कैमरे से कैप्चर हुआ था। वीडियो में वह बीच की ओर निकलते हुए देखी जा रही हैं। उनके साथ एक पुरुष भी दिख रहा है, जबकि दो अन्य महिलाएं उनके पीछे चलती हुई दिख रही हैं।

कैमरे की फुटेज की हो रही समीक्षा
रिउ रिपब्लिका होटल परिसर में लगे कैमरों से रिकॉर्ड किए गए निगरानी वीडियो में कोनांकी को 6 मार्च को सुबह 4.15 बजे अपने मित्रों के एक समूह के साथ होटल से बाहर निकलते हुए दिखाया गया है। इसी दिन वह गायब हुई थीं। नया वीडियो सामने आने के बाद, सीएनएन ने डोमिनिकन नेशनल पुलिस के प्रवक्ता के हवाले कहा, ”इस समूह में शामिल व्यक्तियों के साथ-साथ प्रशासनिक कर्मचारियों और सहायता प्रदान करने वाले होटल से भी पूछताछ की जा रही है।” उन्होंने कहा, ”कैमरे के फुटेज की समीक्षा भी बढ़ा दी गई है।”

न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएनएन ने जांच से परिचित एक कानून प्रवर्तन सूत्र के हवाले से बताया कि इससे पहले एक अन्य निगरानी में कोनांकी को होटल की लॉबी में सात अन्य लोगों के साथ ड्रिंक करते हुए देखा गया था। लाउडाउन काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, सुदीक्षा कोनांकी भारत की नागरिक हैं और वर्जीनिया के चैंटिली में रहने वाली अमेरिका की स्थायी निवासी हैं।

छात्रा के समुद्र में डूबने की भी आंशका
सिविल डिफेंस के प्रवक्ता जेन्सन सांचेज ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया, ”समुद्र में तलाशी अभियान जारी है, क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि वह डूब गई है। उसके साथ मौजूद लड़के के अनुसार, लहरें उसे बहा ले गईं, लेकिन पुलिस जांच कर रही है।” उन्होंने कहा कि गर्म पानी में शव को सतह पर आने में एक सप्ताह से ज्यादा समय लग सकता है।

सुदीक्षा कोनांकी के पिता ने क्या कहा?
सुदीक्षा कोनांकी के पिता सुब्बारायडू कोनांकी ने अधिकारियों से अपनी जांच का दायरा बढ़ाने का आग्रह किया है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सुब्बारायडू कोनांकी ने डब्ल्यूटीओपी-एफएम से कहा, ”…अगर वह पानी में होती तो संभवतः किनारे पर आ जाती।” उन्होंने कहा, ”वह नहीं मिली है, इसलिए हम उनसे अपहरण या अपहरण जैसे कई विकल्पों की जांच करने के लिए कह रहे हैं।”

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...