32.7 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयज्‍वालामुखी के मुंह में जाकर सेल्फी लेने लगा शख्स, गिरा 50 फीट...

ज्‍वालामुखी के मुंह में जाकर सेल्फी लेने लगा शख्स, गिरा 50 फीट नीचे

Published on

नई दिल्‍ली ,

इटली के माउंट वेसुवियस ज्वालामुखी के टॉप पर पहुंचकर एक टूरिस्‍ट सेल्‍फी लेना चाह रहा था. लेकिन सेल्‍फी लेने के चक्‍कर में वह इस ज्‍वालामुखी के अंदर धड़ाम से गिर पड़ा. गनीमत यह रही कि वह इस हादसे में बच गया. यह ज्‍वालामुखी इटली के कैंपानिया में मौजूद है. फिलिप पैरोल बाल्‍टीमोर (अमेरिका) के रहने वाले हैं. वीकेंड में वो इटली में मौजूद इस ज्‍वालामुखी को देखने के लिए अपने परिजनों के साथ गए थे.

इस घटना के बारे में एनबीसी न्‍यूज से बात करते हुए स्‍थानीय गाइड्स के एक संगठन के अध्‍यक्ष पाओलो कैप्‍पेली ने बताया कि यह परिवार ज्‍वालामुखी के प्रतिबंधित रास्‍ते से टॉप पर पहुंच गया था.जहां से परिवार ज्‍वालामुखी के ऊपर पहुंचा, वहां ‘न जाने’ का साइन बोर्ड भी लगा था. कई अन्‍य मीडिया रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि इस परिवार ने यात्रा प्रतिबंधों को नजरंदाज कर दिया.

परिवार 4 हजार फीट से ज्‍यादा की ऊंचाई के ज्‍वालामुखी के टॉप पर पहुंच गया. तभी फिलिप कैरोल ने एक सेल्‍फी लेने की कोशिश की. लेकिन उनका फोन फिसलकर क्रेटर (ज्‍वालामुखी का मुख) के अंदर चला गया.इसके बाद फिलिप ने फोन को निकालने की कोशिश की, लेकिन वो खुद भी क्रेटर में गिर गए. पाओलो कैप्‍पेली ने बताया कि वह (फिलिप) लकी रहा, अगर वह फंसता नहीं तो 300 मीटर नीचे जाकर क्रेटर में रुकता. इटली में मौजूद इस ज्‍वालामुखी का व्‍यास 450 मीटर है और गहराई 300 मीटर है.

फिलिप की पीठ पर आए चोट के निशान
फिलिप की पीठ पर चोट के कई निशान आए हैं. जब यह हादसा हुआ तो वहां मौजूद गाइडों ने यह घटना दूसरी तरफ से देखी. इसके बाद वह फिलिप की मदद करने के लिए भागे. फिलिप को इस मामले में स्‍थानीय पुलिस ने हिरासत में लिया. फिलिप को किन आरोपों का सामना करना पड़ेगा, यह स्‍पष्‍ट नहीं है.

वहीं, इस हादसे का वीडियो भी इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया गया, जिसमें कोई शख्‍स यह कहता हुआ दिख रहा है कि वो ज्‍वालमुखी के टॉप पर हैं. संभवत: ये फिलिप का भाई था. इस मामले में NBC News ने फिलिप के परिवार से भी बाचतीत करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका. इस घटना की फोटो टूरिज्‍म अधिकारी जेनारो लमेटा ने भी फेसबुक पर शेयर किए. वैसे यह ज्वालामुखी 1944 से निष्क्रिय है और इसमें अंतिम बड़ा विस्फोट 1631 में हुआ था

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...