15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजिस पेंटर को फ्रांस ने दिया सर्वोच्च सम्मान, मुंबई में उसकी ढाई...

जिस पेंटर को फ्रांस ने दिया सर्वोच्च सम्मान, मुंबई में उसकी ढाई करोड़ की पेंटिंग चोरी

Published on

मुंबई,

मशहूर चित्रकार सैयद हैदर रजा की ढाई करोड़ रुपये की पेंटिंग मुंबई में चोरी हो गई. ‘नेचर’ शीर्षक की इस पेंटिंग को रजा ने साल 1992 में कैनवास पर बनाया था. यह पेटिंग मुंबई के एक ऑक्शन वेयरहाउस में रखी थी, करीब ढाई साल बाद जब वेयरहाउस खोला गया तो चोरी का पता चला. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

सैयद हैदर रजा की यह पेंटिंग मुंबई के बैलार्ड पियर स्थित गुरु ऑक्शन हाउस प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में रखी थी, जहां इसे बिक्री के लिए रखा गया था. पुलिस की मानें तो एक अज्ञात व्यक्ति गोदाम में घुसने और इस पेंटिंग को चुराने में कामयाब रहा. पेंटिंग को कोरोनाकाल में गोदाम में रखा गया था. हाल ही में करीब दो साल बाद जब गोदाम का ताला खोला गया तो चोरी का पता चला.

करीबी रिश्तेदारों और पेंटिंग के मालिकों की शिकायत के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीमें बना दी हैं. हालांकि चोरी के समय की सीसीटीवी फुटेज नहीं मिलने की वजह से पुलिस को सुराग नहीं मिल पा रहा है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोदाम और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों में केवल दो महीने पहले की फुटेज थी, जो उस समय सीमा को पकड़ने के लिए अपर्याप्त है.

बॉम्बे PAG के संस्थापक सदस्य थे रजा
सैयद हैदर रजा भारत के मशहूर अंतरराष्ट्रीय चित्रकार हैं. बॉम्बे प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट्स ग्रुप (PAG) के संस्थापक सदस्य सैयद हैदर ने आधुनिक भारतीय कला को वैश्विक मंच पर लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उनके कार्यों में अकसर गहरे दार्शनिक विचार प्रतिबिंबित होते थे, जिसमें हिंदू धर्म और बौद्ध धर्म के तांत्रिक पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाता था, जिससे उनकी कला अद्वितीय और गहन दोनों बन जाती थी.

नागपुर स्कूल आर्ट से शुरू हुई थी यात्रा
कला की दुनिया में रजा की यात्रा नागपुर स्कूल ऑफ आर्ट और बाद में मुंबई के प्रतिष्ठित सर जे.जे. स्कूल ऑफ आर्ट से शुरू हुई. उसके बाद वो पेरिस चले गए, जहां उन्होंने 1950-53 तक इकोले नेशनेल सुप्रीयर डेस बीक्स-आर्ट्स में अध्ययन किया. रजा ने भारत लौटने से पहले अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा फ्रांस में बिताया. बाद में वो पेरिस और गोर्बेक्स में रहे.

2015 में फ्रांस ने दिया था सर्वोच्च पुरस्कार
अपने शानदार करियर के दौरान सैयद हैदर रजा को कई पुरस्कार मिले. उन्हें साल 2013 में भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण भी शामिल है. इससे पहले उन्हें 2007 में पद्म भूषण और उससे पहले पद्मश्री भी मिल चुका है. इतना ही नहीं उन्हें साल 2015 में फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, लीजन ऑफ ऑनर भी मिला था. 23 जुलाई, 2016 में उनका दिल्ली में निधन हो गया था.

Latest articles

भोपाल में गैंगवार का खौफनाक चेहरा: युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, चेहरे पर पेशाब कर वीडियो किया वायरल

भोपाल। राजधानी के कमला नगर और हनुमानगंज इलाके में वर्चस्व की लड़ाई ने अमानवीय...

मंत्री विश्वास सारंग का एक्शन: घटिया निर्माण देख भड़के, मौके पर ही इंजीनियर को लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर मंत्री...

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...