5.3 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयउड़ते विमान से जमीन पर गिर गया पायलट, शरीर के चिथड़े उड़े!

उड़ते विमान से जमीन पर गिर गया पायलट, शरीर के चिथड़े उड़े!

Published on

नई दिल्ली,

उड़ान के दौरान एक प्लेन में खराबी आ गई. इसके बाद पायलट ने करीब 4000 फीट की ऊंचाई से ही या तो प्लेन से छलांग लगा दी या वहां से गिर गया. और उसकी मौत हो गई. हैरानी की बात यह है कि इस प्लेन में सवार को-पायलट ने बाद में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवा दी और उसे बस मामूली चोट आई है.

23 साल के पायलट चार्ल्स ह्यू क्रुक्स की डेड बॉडी लंबी छानबीन के बाद अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना से मिली है. वह एक छोटे प्लेन को उड़ा रहे थे. जिसमें 10 लोग बैठ सकते हैं. लेकिन इसमें कोई पैसेंजर सवार नहीं था. चार्ल्स के साथ सिर्फ एक को-पायलट था.

उड़ान के दौरान लैंडिंग गियर में खराबी आ गई. इसके बाद पायलट प्लेन से नीचे गिर गया. फिर को-पायलट ने लोकल-एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग भी करवा दी. बाद में इलाज के लिए को-पायलट को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां से बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई.

अब चार्ल्स की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है. दरअसल, तेज आवाज सुनाई देने के बाद एक शख्स ने पुलिस को फोन किया था. वहां काफी छानबीन के बाद चार्ल्स की डेड बॉडी मिली. माना जा रहा है कि प्लेन में आई खराबी को ठीक करने के दौरान वह प्लेन से गिर गए होंगे या फिर वह कूद गए होंगे. हालांकि, उन्होंने पैराशूट नहीं पहन रखा था.इस घटना की वजह से चार्ल्स के पिता ह्यू क्रुक्स टूट चुके हैं. उन्होंने कहा कि चार्ल्स ने उनसे हाल ही में कहा था कि वह अपने काम से बहुत खुश हैं. ह्यू ने कहा कि बेटे की मौत उनके लिए भी एक रहस्य ही है.

चार्ल्स के पिता ने बताया कि बेटे ने कॉलेज के दौरान ही पायलट का लाइसेंस हासिल कर लिया था. वह फ्लाइट इंस्ट्रक्टर था, उन्हें किसी भी कंडीशन में उड़ान भरने की ट्रेनिंग मिली हुई थी.घटना के बारे में वेक काउंटी इमरजेंसी मैनेजमेंट के ऑपरेशन्स मैनेजर दर्शन पटेल ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि चार्ल्स ने प्लेन से छलांग लगाई या एयरक्राफ्ट से गिर गए. फ्लाइट मैप के मुताबिक, घटना के वक्त प्लेन 3,850 फीट की ऊंचाई पर था.

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...