9.3 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमहारानी एलिजाबेथ का ताबूत ले जा रहे विमान पर थी 60 लाख...

महारानी एलिजाबेथ का ताबूत ले जा रहे विमान पर थी 60 लाख लोगों की नजर

Published on

लंदन

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ते ताबूत को स्कॉटलैंड के एडिनबरा से लंदन ले जाने वाले ट्रांसपोर्ट विमान पर करीब 60 लाख लोगों की नजर थी। इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब किसी फ्लाइट पर इतने लाख लोगों की नजर थी। लोग फ्लाइट बारे में सर्च करते रहे थे और ट्रैक कर रहे थे। इससे पिछला रिकॉर्ड 22 लाख लोगों द्वारा विमान ट्रैक करने का था। वेबसाइट फ्लाइटरडार24 ने बुधवार को यह जानकारी दी।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ताबूत को एडिनबरा से लंदन ले जाने के लिए ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स ट्रांसपोर्ट विमान आरएएफ ग्लोबमास्टर सी-17 का इस्तेमाल किया गया था। महारानी ताबूत मंगलवार शाम को डिनबरा के सेंट गाइल्स चर्च से यहां लाया गया था। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलौसी को पिछले महीने ताइवान लेकर आ रहे अमेरिकी सैन्य विमान को फ्लाइटरडार24 पर तब 22 लाख लोग देख रहे थे।

पहले ही मिनट में 60 लाख का आंकड़ा
वेबसाइट ने कहा कि मंगलवार को एडिनबरा से आरएएफ नॉर्थोल्ट जा रहे ब्रिटिश सैन्य विमान के उड़ान भरने के पहले ही मिनट के दौरान करीब 60 लाख लोगों ने उसे ट्रैक करने की कोशिश की। भारी संख्या में लोगों के एक साथ विमान को ट्रैक करने की कोशिश के कारण साइट पर व्यवधान उत्पन्न हुआ। इस वेबसाइट के जरिए यूजर्स हवा में उड़ान भर रहे विमान के रास्तों पर नजर रख सकते हैं।

करीब 48 लाख लोग ऐप के जरिए ट्रैक कर रहे थे
बीबीसी की खबर के मुताबिक 47.9 लाख लोग उसकी वेबसाइट व ऐप देख रहे थे जबकि 2.96 लाख लोग यूट्यूब पर किए जा रहे प्रसारण को देख रहे थे। उड़ान ने कॉलसाइन ‘किटीहॉक’ का इस्तेमाल किया। यह उस सैन्य उड़ान के लिए इस्तेमाल होता है जिसमें महारानी बैठी हों। फ्लाइटरडार24 ने कहा कि उसने विमान के उड़ान भरने से पहले अपने प्लेटफॉर्म को यथासंभव स्थिर बनाने के लिए कदम उठाए थे।

70 साल से ब्रिटेन में शासन कर रही थीं
महारानी का गत गुरुवार को 96 साल की उम्र में बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया था। वह 70 साल से ब्रिटेन में शासन कर रही थीं। महारानी के ताबूत को जिस विमान से लाया गया है उसका इस्तेमाल पूर्व में मानवीय सहायता में किया जाता रहा है। आरएएफ के पश्चिमी लंदन स्थित नार्थहॉल्ट हवाई ठिकाने पर विमान के उतरते ही महारानी के ताबूत को सड़क मार्ग से मध्य लंदन स्थित बकिंघम पैलेस के लिए ले जाया गया।

 

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...