6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'पाक में उग्रवाद नहीं, आतंकवाद है', शहबाज सरकार की मंत्री ने खोली...

‘पाक में उग्रवाद नहीं, आतंकवाद है’, शहबाज सरकार की मंत्री ने खोली पोल

Published on

इस्लामाबाद

आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान में इस समय खूब विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों की आवाज संसद तक सुनाई दे रही है। पड़ोसी देश में आतंकवाद इस कदर फैल गया है कि खुद मौजूदा शहबाज शरीफ सरकार ने भी मान लिया है कि उनके देश में आतंकवाद का खौफ बढ़ रहा है। शहबाज सरकार के मंत्री ने भरी संसद में बुधवार को कबूला कि उनके देश में उग्रवाद नहीं बल्कि आतंकवाद फैला हुआ है।

दरअसल पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में पिछले दिनों आतंकवादियों ने खूब उत्पात मचाया। इसको लेकर बुधवार को पाक संसद में चर्चा की गई। संसद सत्र के दौरान सांसदों ने स्वात में बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताई। स्वात में नागरिक हाल के दिनों में बढ़ती हिंसा के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं।

भरी संसद में पाकिस्तान की जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने कहा, “पाकिस्तान में जो हो रहा है, वह विद्रोह या उग्रवाद नहीं है। यह आतंकवाद है।” उन्होंने खैबर पख्तूनख्वा जिले की स्थिति की तुलना पड़ोसी अफगानिस्तान से की है। पीपीपी सीनेटर ने कहा कि “धर्म के पीछे अपने नापाक मंसूबों को छिपाने” वाले हिंसक तत्व इसके लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, “माफ कीजिएगा, लेकिन यह केवल सत्ता की लड़ाई है। यह धर्म की लड़ाई नहीं है, और इसे कहने की हिम्मत रखिए।”

उन्होंने कहा कि आतंकवाद स्वात में फिर से सिर उठाने की कोशिश कर रहा है। सांसद ने कहा, “यह हमारा देश है और हमें इसे बचाना है।” उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जो “ऑपरेशन हुआ है उसकी प्रगति पर सभी को विश्वास में लिया जाना चाहिए।” मंत्री ने कहा, “पाकिस्तान ने अतीत में [आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में] एक बड़ी कीमत चुकाई है और कई सफल ऑपरेशन हुए हैं जिन्हें पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है।”

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...