10.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत-पाक संघर्ष में जिहाद जैसा कुछ नहीं… अफगानिस्तान के प्रतिष्ठित इस्लामी विद्वान...

भारत-पाक संघर्ष में जिहाद जैसा कुछ नहीं… अफगानिस्तान के प्रतिष्ठित इस्लामी विद्वान ने शहबाज-मुनीर को दिखा दिया आईना

Published on

काबुल

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही तनातनी पर अफगानिस्तान के मशहूर इस्लामिक विद्वान शेख अब्दुल समी गजनवी ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई को जिहाद से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। इस लड़ाई को किसी भी तरह से जिहाद नहीं माना जा सकता क्योंकि इसका इस्लाम धर्म से कोई ताल्लुक नहीं है। शेख अब्दुल समी का बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत के साथ तनाव को पाकिस्तान की ओर से महजब की लड़ाई और जिहाद की तरह पेश करने की कोशिश की जाती रही है। खासतौर से कश्मीर पर बात करते हुए शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और दूसरे पाकिस्तानी नेताओं की ओर से मुजाहिदीन और जिहाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल लगातार होता रहा है।

शेख अब्दुल समी गजनवी ने अपनी एक तकरीर में इस बात का जिक्र किया कि उनके पड़ोस के दो देश युद्ध जैसी स्थिति में हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध कोई जिहाद नहीं है। इस्लाम में जिहाद के कुछ नियम तय किए गए हैं। ये नियम साफ बताते हैं कि जिहाद कब, क्यों और कैसे किया जाना चाहिए। जिहाद में साफ है कि ये अल्लाह के रास्ते में मजहब के लिए होता है ना कि राजनीतिक कारणों में ये होता है।

‘जिहाद के नियम तय हैं’
शेख समी ने आगे कहा, ‘जिहाद के लिए इस्लामी नियमों और इरादों का पालन करना जरूरी है। अगर किसी लड़ाई में ऐसा नहीं हो रहा है तो फिर उसे लिहाज से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। पाकिस्तान और भारत जैसे दो परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच युद्ध भी इन शर्तों को पूरा नहीं करते हैं। इन देशों के बीच लड़ाई के साफतौर पर राजनीतिक और राष्ट्रीय कारण हैं ना कि धार्मिक वजह है।

शेख गजनवी ना सिर्फ अफगानिस्तान बल्कि पूरे क्षेत्र में इस्लामी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा नाम हैं। वह सोवियत संघ और अमेरिका के अफगानिस्तान पर हमले और इन ताकतों से लड़ाई के दौरान काफी सक्रिय रहे हैं। शेख गजनवी अफगानिस्तान में तफसीर और हदीस पढ़ाते हैं। तफसीर से कुरान की व्याख्या करने से है। वहीं हदीस पैगंबर मोहम्मद के उपदेशों का संग्रह है। उनका अफगानिस्तान के धार्मिक लोगों में काफी सम्मान है।

Latest articles

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...