12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययह हद पार करना है... बीजेपी नेता की धमकी से 'घबराए' बिलावल...

यह हद पार करना है… बीजेपी नेता की धमकी से ‘घबराए’ बिलावल भुट्टो, दोहराई पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की थी। भारत में उनके बयान का कड़ा विरोध हुआ था और मामला ‘धमकियों’ तक पहुंच गया था। भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता ने तो भुट्टो का सिर कलम करने वाले के लिए दो करोड़ रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया था। इसके बाद मंगलवार को एक इंटरव्यू में भुट्टो ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और अपने विवादित बयान को दोहराया है।

ब्लूमबर्ग के साथ एक इंटरव्यू में भुट्टो ने पीएम मोदी पर अपनी अभद्र टिप्पणी को दोहराया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री को ‘बुचर ऑफ गुजरात’ कहा था। बिलावल भुट्टो ने कहा, ‘उनका बयान ‘ऐतिहासिक तथ्य’ पर आधारित था लेकिन बीजेपी इसे ‘व्यक्तिगत अपमान’ बता रही है।’ उन्होंने कहा कि वह बीजेपी नेता की धमकी को ‘लाइन क्रॉस करना’ मानते हैं। एक सवाल के जवाब में भुट्टो ने अपनी साथी मंत्री शाजिया मारी के उस बयान को खारिज किया जिसमें उन्होंने भारत को ‘परमाणु युद्ध’ की धमकी दी थी।

बीजेपी नेता की धमकी को बताया ‘लाइन क्रॉस’
पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा, ‘मेरा मानना है कि जब आप अपने पड़ोसी देश के विदेश मंत्री के सिर पर इनाम की घोषणा करते हैं तो आपने ‘लाइन क्रॉस कर दी है’।’ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के बीजेपी नेता मनुपाल बंसल ने कहा कि वह भुट्टो का सिर काटने वाले को दो करोड़ रुपए का इनाम देंगे। भारत में भुट्टो के बयान के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे और पाक मंत्री का पुतला भी जलाया था।

नहीं बदले भुट्टो के नफरती सुर
इसके बाद सफाई देते हुए भुट्टो ने कहा था कि उनका उद्देश्य ‘भारत में मुसलमानों के लिए जारी भेदभाव और नफरत’ के खिलाफ आवाज उठाना था। इसलिए बेहतर होगा कि उनके खिलाफ प्रदर्शन करने के बजाय नफरत और भेदभाव के विरोध में आवाज उठाई जाए। लेकिन भुट्टो के नफरती सुर नहीं बदले थे और उन्होंने कहा था कि इन विरोध प्रदर्शनों से ‘भारत पाकिस्तान को डराना चाहता है लेकिन पाकिस्तान और मैं मोदी, आरएसएस और बीजेपी से नहीं डरते हैं’।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...