11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ेगी', मॉरीशस...

‘यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ेगी’, मॉरीशस दौरे से पहले बोले पीएम मोदी

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को पूर्वी अफ्रीका में स्थित मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए द्वीपीय देश की यात्रा करेंगे. इस दौरान बिजनेस, क्षमता निर्माण और बॉर्डर पर फाइनेंसियल क्राइम से निपटने को लेकर कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं.

भारत और मॉरीशस के रिश्तों में नया अध्याय
केंद्र सरकार ने बयान जारी कर कहा है कि मॉरीशस के पीएम डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के निमंत्रण पर 57वें राष्ट्रीय दिवस के समारोह में शामिल होने के लिए पीएम मोदी दो दिनों के यात्रा पर रहेंगे. भारत और मॉरीशस का रिश्ता संस्कृति, इतिहास और भूगोल से जुड़ा है. मॉरीशस हिंद महासागर में भारत का करीबी भरोसेमंद समुद्री पड़ोसी मुल्क है.

साथ ही अफ्रीका कॉन्टिनेंट में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण द्वार है. भारत और मॉरीशस के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जुड़ाव दोनों देश की विरासत है. बीते 10 सालों में दोनों देशों ने जन-केंद्रित पहलों के साथ प्रगति की है. ‘सागर’ (सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन) के मद्देनजर हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और विकास को बढ़ावा देना है. जिससे दोनों देश समृद्धि और प्रगति के रास्ते पर चल सकें.

पीएम मोदी ने एक्स पर ट्विट कर मॉरीशस की यात्रा कर जानकारी दी है. पीएम ने एक्स पर लिखा कि कल (मंगलवार) से वो दो दिनों के लिए मॉरीशस की यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान अपने दोस्त नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात करेंगे. वहां भारतीय समुदाय से मिलने के लिए आतुर हैं.

मॉरीशस और भारत के गहरे संबंध
मॉरीशस अफ्रीका कॉन्टिनेंट का सबसे छोटे देशों में से एक है. यहां की 12 लाख की कुल जनसंख्या में लगभग 70 प्रतिशत लोग भारतीय मुल के हैं. इस यात्रा से पहले पीएम मोदी एक बार मॉरीशस की यात्रा पर जा चुके हैं. पीएम मोदी राष्ट्रीय दिवस समारोह के मौके पर मार्च 2015 में मॉरीशस गए थे.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...