13.9 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइमरान खान की जान को खतरा, पाकिस्तान में ही रची जा रही...

इमरान खान की जान को खतरा, पाकिस्तान में ही रची जा रही कत्ल की साजिश

Published on

इस्लामाबाद

इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आमेर फारूक ने कहा कि खुफिया रिपोर्टों से पता चला है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमले की आशंका है। उन्होंने कहा कि ‘इस पहलू पर गौर करना सरकार और राज्य की जिम्मेदारी है।’ डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉन्ग मार्च के दौरान पीटीआई अध्यक्ष पर मंडरा रहे खतरों के बारे में अदालत में एक रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद उन्होंने यह टिप्पणी की।

सुनवाई के दौरान एक बिंदु पर, मुख्य न्यायाधीश ने कहा, ‘‘विरोध दर्ज करना राजनीतिक और गैर-राजनीतिक संस्थाओं का अधिकार है, लेकिन इसके मद्देनजर नागरिकों के अधिकारों का उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए।’’ सुनवाई की शुरुआत में इस्लामाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने राजधानी में प्रदर्शन करने के लिए इमरान की पार्टी PTI को राधानी में धरने की अनुमति के लिए इस्लामाबाद प्रशासन को नई याचिका देने का निर्देश दिया है।

हमले का खतरा बरकरार
इमरान खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि उन पर हमले का खतरा अभी भी बना हुआ है। उनके हत्या का प्रयास एक बार फिर हो सकता है। इमरान पर 3 नवंबर को वजीराबाद में हमला हुआ था। इस हमले में इमरान समेत 14 लोग घायल हुए थे। वहीं एक PTI कार्यकर्ता की मौत हो गई थी। इमरान खान के पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया था। उसके कबूलनामे का एक वीडियो आया था, जिसमें वह धार्मिक कारण से इस हमले को अंजाम देने की बात कह रहा था।

आर्थिक तंगी की कगार पर पाकिस्तान
इमरान खान ने गुरुवार को कहा है कि पाकिस्तान आर्थिक तंगी की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का करेंसी डिफॉल्ट स्वैप 64.5 फीसदी तक पहुंच गया है। यानी पाकिस्तान के कर्ज न लौटा पाने के 64.5 फीसदी चांस है। उन्होंने कहा कि शहबाज शरीफ के परिवार ने पाकिस्तान को बर्बाद कर दिया है। पाकिस्तान को बचाने का तरीका सिर्फ चुनाव है।

 

Latest articles

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

More like this