11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'कैंडी की तरह बाइडेन से अरबों डॉलर ले लिए...', ट्रंप ने जेलेंस्की...

‘कैंडी की तरह बाइडेन से अरबों डॉलर ले लिए…’, ट्रंप ने जेलेंस्की पर फिर साधा निशाना

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर निशाना साधा है और पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन से बेतहाशा पैसे हड़पने के आरोप लगाए हैं. ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि जेलेंस्की ने बाइडेन से इस तरह पैसे लिए, जैसे कोई बच्चा किसी से कैंडी लेता है. उन्होंने (जेलेंस्की) बाइडेन की सरकार में इस तरह अमेरिका से पैसे लिए जैसे बच्चे कैंडी लेते हैं. यह बहुत आसान था. लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसे लेकर वह आभारी रहे हैं. हमने उन्हें 350 अरब डॉलर दिए और वे अपने दम पर युद्ध लड़ने की बातें करते हैं.

ट्रंप ने कहा कि मैंने उन्हें जैवलिन (एंटी टैंक वेपन सिस्टम) दिए. ओबामा ने कुछ नहीं दिया. अगर मैं राष्ट्रपति होता तो रूस कभी यूक्रेन पर हमला नहीं करता ना ही हमास की जंग होती. सात अक्तूबर भी नहीं होता. इस इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन की तुलना में रूस से शांति समझौते पर बातचीत करना काफी आसान है. उन्होंने कहा कि मुझे यूक्रेन से डील करना मुश्किल लगता है.

ट्रंप और जेलेंस्की में हुई थी तीखी बहस
पिछले ही हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी. ओवल ऑफिस में मीडिया के सामने हुई इस बहस के बाद स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि जेलेंस्की बिना किसी मिनरल डील पर हस्ताक्षर किए ही यूक्रेन लौट गए. बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने जेलेंस्की को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा था कि आप लाखों जिंदगियों से खेल रहे हैं. आपका देश खतरे में है, लेकिन आप इसे समझ नहीं रहे हैं. ट्रंप ने साफ कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए यूक्रेन को आखिरकार रूस से समझौता करना ही पड़ेगा.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...