19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रूडो ने बढ़ाई ट्रंप की टेंशन, US पर लगाया 25% जवाबी टैरिफ,...

ट्रूडो ने बढ़ाई ट्रंप की टेंशन, US पर लगाया 25% जवाबी टैरिफ, ट्रेड वॉर में दो-दो हाथ को तैयार

Published on

नई दिल्ली,

कनाडा और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव मंगलवार को उस वक्त और बढ़ गया जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान किया. ट्रूडो शासन ने अमेरिका से किए जाने वाले 30 अरब कनाडाई डॉलर के इंपोर्ट पर 25% टैरिफ लगाने का फैसला किया है.

जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिकी टैरिफ को “असंगत और अनावश्यक” बताया और जोर देकर कहा कि उनकी सरकार इस फैसले के खिलाफ विश्व व्यापार संगठन और यूएस-मेक्सिको-कनाडा ट्रेड एग्रीमेंट के तहत कदम उठाएगी.

कनाडा-मेक्सिको पर 25% टैरिफ
यह कदम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25% टैरिफ लगाए जाने के जवाब में उठाया गया है. ट्रंप ने पहले ही मंगलवार से अमेरिकी निर्यात पर व्यापक टैरिफ लगाने का ऐलान किया था. ट्रूडो ने इस कदम को ‘अन्यायपूर्ण’ करार देते हुए इसे चुनौती दी और वादा किया कि कनाडा भी इसका जरूरी जवाब देगा.

कनाडा 25% अतिरिक्त टैरिफ का करेगा ऐलान!
जस्टिन ट्रूडो ने कहा, “पहले चरण में लगभग 30 अरब कनाडाई डॉलर (अमेरिकी 20.6 अरब डॉलर) के अमेरिकी सामानों पर 25% टैरिफ लगाया है. यह फैसला अमेरिकी टाइम के मुताबिक 12.01 बजे लागू होंगे.”

यह व्यापारिक तनाव उस समय और बढ़ गया जब ट्रूडो ने पुष्टि की कि तीन सप्ताहों के भीतर एक और 25% टैरिफ का दौर आएगा, जिसमें 125 अरब कनाडाई डॉलर के अमेरिकी सामानों पर टैरिफ लागू किया जाएगा. दूसरे चरण में कार, स्टील, और एल्यूमीनियम जैसे अहम उद्योगों को टार्गेट किया जाएगा.

जस्टिन ट्रूडो ने कहा, “हमारे टैरिफ तब तक लागू रहेंगे जब तक अमेरिका अपने व्यापारिक निर्णय को वापस नहीं लेता.” उन्होंने आगे कहा, “अगर अमेरिकी टैरिफ बने रहते हैं, तो हम प्रदेशों और क्षेत्रों के साथ गैर-टैरिफ उपायों पर सक्रिय चर्चा कर रहे हैं.

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...