11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप के टैरिफ से टूटा ट्रूडो का गुरूर... भावुक होकर बोले- 'आने...

ट्रंप के टैरिफ से टूटा ट्रूडो का गुरूर… भावुक होकर बोले- ‘आने वाला समय और भी मुश्किल’

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर और उनकी महत्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर दुनियाभर में तनाव है. इस बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कनाडाई नागरिकों से एकजुट रहने की अपील की. लेकिन वह भावुक हो गए.

ट्रूडो ने कहा कि निजी स्तर पर मैंने प्रधानमंत्री के तौर पर हर दिन ये सुनिश्चित किया है कि मैं कनाडा के नागरिकों को सबसे पहले रखूं. मैं यहां आप सबको ये बताना चाहता हूं कि हमें आपकी परवाह है. यहां तक कि इस सरकार के आखिरी दिनों में भी हमें आपकी परवाह है. हम किसी भी कीमत पर आपको निराश नहीं करेंगे, ना अब और ना ही भविष्य में.

प्रधानमंत्री के तौर पर ट्रूडो अभी कुछ दिन दिन बचे हैं. उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कनाडाई नागरिकों के बीच एकता की बात कही. उन्होंने कहा कि ट्रंप के टैरिफ की वजह से आने वाला समय और भी मुश्किल भरा होगा.

उन्होंने कहा कि हमारे बीच हार और जीत की लड़ाई उनके लिए (ट्रंप) सिर्फ जीत लेकर आएगी. अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भी यही लागू होता है. मालूम हो कि ट्रंप ने गुरुवार को कनाडा के उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया था. लेकिन अब इसमें एक महीने की ढील दी गई है.

प्रधानमंत्री के तौर पर जस्टिन ट्रूडो के पास मात्र तीन दिन का समय बचा है. बता दें कि रविवार को प्रधानमंत्री के तौर पर ट्रूडो का आखिरी दिन होगा. इसी दिन सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी अपना नया नेता चुनेगी.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...