11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकनाडा के 25% बिजली टैरिफ पर ट्रंप का पलटवार, कनाडाई मेटल पर...

कनाडा के 25% बिजली टैरिफ पर ट्रंप का पलटवार, कनाडाई मेटल पर लगाया दोगुना टैक्स

Published on

वॉशिंगटन,

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कनाडा से आने वाले सभी स्टील और एल्युमिनियम प्रोडक्ट्स पर टैरिफ को दोगुना कर 50 प्रतिशत कर दिया. यह कदम ओंटारियो प्रांत द्वारा अमेरिका को निर्यात की जाने वाली बिजली पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के जवाब में उठाया गया है.

‘कनाडा खत्म करे डेयरी प्रोडक्ट पर टैरिफ’
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने अपने वाणिज्य सचिव को इन प्रोडक्ट्स पर एडिशनल 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का निर्देश दिया है, जो बुधवार सुबह से लागू होगा. ट्रंप ने आगे कहा, ‘इसके अलावा, कनाडा को तुरंत हमारे अमेरिकी किसानों पर लगाए गए 250% से 390% तक के डेयरी प्रोडक्ट टैरिफ को खत्म करना होगा, जो लंबे समय से बेहद ज्यादा माना जा रहा है. मैं जल्द ही प्रभावित क्षेत्र में बिजली को लेकर नेशनल इमरजेंसी की घोषणा करूंगा.’

टैरिफ को लेकर अमेरिका-कनाडा आमने-सामने
इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कनाडा ने अन्य अनुचित और लंबे समय से चले आ रहे टैरिफ नहीं हटाए, तो अमेरिका 2 अप्रैल से कनाडाई कारों पर भी टैरिफ में ‘बड़ी वृद्धि’ करेगा.इस बीच, ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड, जिन्होंने अमेरिका को बिजली निर्यात पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया है, ने मंगलवार को कहा कि वह तब तक पीछे नहीं हटेंगे, जब तक कि ट्रंप कनाडा पर लगाए गए सभी टैरिफ को ‘हमेशा के लिए समाप्त’ नहीं कर देते.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...