7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअफगानिस्‍तान में रहस्‍यमय ब्‍लास्‍ट में मारा गया टीटीपी कमांडर उमर खालिद, पाकिस्‍तानी...

अफगानिस्‍तान में रहस्‍यमय ब्‍लास्‍ट में मारा गया टीटीपी कमांडर उमर खालिद, पाकिस्‍तानी सेना ने लिया बदला?

Published on

काबुल

पाकिस्‍तान के लिए अफगानिस्‍तान से बहुत राहत भरी खबर आई है। पाकिस्‍तानी सैनिकों के लिए काल बने तहरीक-ए- तालिबान आतंकियों के एक शीर्ष कमांडर उमर खालिद खुरासानी की रहस्‍यमय बम विस्‍फोट में मौत हो गई है। खुरासानी की गाड़ी को पूर्वी अफगानिस्‍तान के पाकटीका इलाके में निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि उमर खालिद के साथ टीटीपी के दो अन्‍य कमांडर मारे गए हैं। उमर खालिद 3 बार ड्रोन हमले में बाल-बाल बचा है और इससे पहले 7 बार उसके मरने की खबर आ चुकी है।

एक अफगान अधिकारी ने पाकिस्‍तानी अखबार एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून से बातचीत में कहा कि टीटीपी कमांडर उमर खालिद खोरासानी, मुफ्ती हसन और हाफिज दवालत खान को शार्की गांव में निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि इस रहस्‍यमय बम विस्‍फोट में गाड़ी में सवार सभी लोग मारे गए। सूत्रों के मुताबिक टीटीपी कमांडर विचार विमर्श के लिए बिरमल जिले में जा रहे थे, इसी दौरान सड़क किनारे उनकी गाड़ी बारूदी सुरंगों की चपेट में आ गई।

खोरासानी टीटीपी के शीर्ष नेतृत्‍व में आता था। वहीं मुफ्ती हसन टीटीपी के उन कमांडरों में शामिल था जिन्‍होंने आईएसआईएस के चीफ रहे अबू बकर अल बगदादी के साथ शपथ ग्रहण किया था। खुरासानी पर पाकिस्‍तान ने 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। ये तीनों आतंकी ऐसे समय पर मारे गए हैं जब कुछ समय पहले ही पाकिस्‍तानी सेना के एक कोर कमांडर की रहस्‍यमय हेलिकॉप्‍टर हादसे में मौत हो गई थी। इस हादसे को लेकर टीटीपी और बलूच विद्रोहियों पर शक जताया गया था।

ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि क्‍या पाकिस्‍तानी सेना ने टीटीपी कमांडर की हत्‍या करवाई है। टीटीपी और पाकिस्‍तानी सेना के बीच बातचीत चल रही है लेकिन आतंकी संगठन अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है। पाकिस्‍तानी सेना ने टीटीपी को मनाने के लिए मौलवियों के एक दल को भेजा था लेकिन उससे कोई फायदा नहीं हुआ। माना जा रहा है कि इस हत्‍याकांड के बाद अब यह बातचीत रसातल में पहुंच सकती है। ये आतंकी पाकिस्‍तान सेना पर कई खूनी हमले कर चुके हैं और यही वजह है कि बाजवा को उनके आगे झुकना पड़ा है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...