17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन ने मार गिराया रूसी सुखोई Su-30 लड़ाकू विमान, दोनों पायलटों की...

यूक्रेन ने मार गिराया रूसी सुखोई Su-30 लड़ाकू विमान, दोनों पायलटों की मौत, पुतिन को बड़ा झटका

Published on

कीव:

यूक्रेन ने रूसी वायु सेना के सुखोई एसयू-30 विमान को मार गिराने का दावा किया है। यह विमान यूक्रेनी सेना के ठिकानों पर हवाई हमला करने निकला था। इस घटना का एक वीडियो भी आया है, जिसमें 38 मिलियन पाउंड की कीमत वाला रूसी एसयू-30 विमान क्रीमिया के तट से दूर ब्लैक सी में गिरते हुए दिखाई दे रहा है। यूक्रेनी सेना के शेयर किए गए वीडियो में विमान को एक मिसाइल हमले के बाद आसमान से नीचे गिरते हुए दिखाया गया है। इस लड़ाकू विमान ने गिरने से पहले यूक्रेनी सैन्य ठिकानों पर छह में से चार Kh-31P सुपरसोनिक एंटी-रडार मिसाइलों को छोड़ा था।

हालांकि, कुछ रूसी टेलीग्राम चैनलों ने दावा किया कि क्रीमिया के साकी सैन्य हवाई क्षेत्र से Su-30 में दुर्घटनाग्रस्त होने वाला विमान तकनीकी खामी के कारण क्रैश हुआ। इस सुपरसोनिक लड़ाकू विमान का एक पंख और मलबा क्रीमिया प्रायद्वीप की पानी में पाया गया। टेलीग्राम चैनल वोवोडा वेशचेट ने दावा किया कि इस विमान से कोई मिसाइल नहीं टकराई थी, जिससे वह गिर सकता था। लेकिन कीव की सैन्य खुफिया एजेंसी ने कहा: “काला सागर के पानी में एक ऑपरेशन के दौरान, यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के GUR की विशेष इकाई के सैनिकों ने एक रूसी Su-30SM लड़ाकू विमान को नष्ट कर दिया।

क्रीमिया के साकी शहर से उड़ा था विमान
यूक्रेन ने दावा किया, “जो लड़ाकू विमान समुद्र में गिरा, वह रूसी सशस्त्र बलों की 43वीं अलग नौसेना विमानन रेजिमेंट का था, जो अस्थायी रूप से कब्जे वाले क्रीमिया के साकी शहर के हवाई क्षेत्र में स्थित है।” उन्होंने कहा, “कब्जा करने वालों ने 11 सितंबर, 2024 को सुबह 5 बजे के आसपास अपने लड़ाकू विमान से संपर्क खो दिया।” यह रूसी तानाशाह व्लादिमीर पुतिन के लिए नया झटका है, जो सीमा क्षेत्र कुर्स्क में पहले से ही भारी नुकसान झेल रहे हैं। यूक्रेन ने 6 अगस्त को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से रूसी धरती पर सबसे बड़ा आक्रमण किया है। उसने अभी भी रूसी इलाके के बड़े हिस्से पर कब्जा कर रखा है।

रूसी सुखोई एसयू-30 को जानें
रूसी सुखोई एसयू-30 विमान को रूस के सुखोई एविएशन कॉरपोरेशन ने विकसित किया है। यह ट्विन-इंजन, दो-सीट सुपरमैन्युवरेबल लड़ाकू विमान है। यह सभी मौसम, हवा से हवा और हवाई अवरोध मिशनों के लिए एक मल्टीरोल लड़ाकू विमान है। एसयू-30 की शुरुआत सुखोई एसयू-27 को अपग्रेड करने के दौरान हुई। पहले चरण में Su-27UB दो-सीट ट्रेनर को Su-27PU हैवी इंटरसेप्टर विमान में विकसित किया गया। इसके बाद इसकी डिजाइन को नया रूप दया गया और 1996 में रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसका नाम बदलकर एसयू-30 कर दिया। भारतीय वायु सेना का सुखोई एसयू-30एमकेआई इसी रूसी विमान का एक भारतीय अपग्रेडेड वर्जन है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...