3.3 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन युद्ध: अमेरिकी प्रतिबंधों की मार, दोस्‍त रूस में पैसे के लिए...

यूक्रेन युद्ध: अमेरिकी प्रतिबंधों की मार, दोस्‍त रूस में पैसे के लिए भटक रहे भारतीय, चीनियों को नो टेंशन

Published on

मास्‍को

यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ही भारत और रूस के बीच रेकॉर्ड पैमाने पर व्‍यापार हो रहा है। भारत रूस से जमकर तेल खरीद रहा है और सामानों को आदान-प्रदान हो रहा है। इस बीच रूस में रह रहे भारतीयों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। दरअसल, यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका और अन्‍य पश्चिमी देशों ने रूस के खिलाफ कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। इससे भारत और रूस के बीच पैसे का आदान प्रदान नहीं हो पा रहा है। वीजा और मास्‍टरकार्ड के काम नहीं करने से भारतीय लोग ट्रांजेक्‍शन नहीं कर पा रहे हैं। इसकी सबसे ज्‍यादा मार छात्रों पर पड़ी है जो रूस पढ़ने के लिए आए हैं। वहीं चीन के लोगों की बात करें तो वे आसानी से पैसा निकाल और भेज पा रहे हैं। आइए समझते हैं पूरा मामला…

रूस में अंतरराष्‍ट्रीय छात्रों के समन्‍वयक डॉक्‍टर सिद्धार्थ ने नवभारत टाइम्‍स डॉट कॉम से भारतीयों को हो रही परेशानी पर खुलकर अपनी बात कही है। डॉक्‍टर सिद्धार्थ का कहना है कि पीएम मोदी जब मास्‍को आए थे तब रूसी राष्‍ट्रपति ने मजाक में कहा था कि उन्‍हें पीएम मोदी को समझने के लिए ट्रांसलेटर की जरूरत नहीं है। इसकी वजह यह है कि पीएम मोदी से उनका भावनात्‍मक संबंध है। भारतीय मूल के डॉक्‍टर सिद्धार्थ कई साल रूस में रहते हैं। उन्‍होंने कहा कि दावा किया गया था कि पश्चिमी देशों के प्रतिबंध आम नाग‍रिकों के लिए नहीं हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। रूस में जमीनी हालात बेहद खराब हैं।

चीन के लोगों को नहीं हो रही है कोई दिक्‍कत
डॉक्‍टर सिद्धार्थ ने बताया कि हाल ही में जब भारत के दो विमानों को तकनीकी दिक्‍कत की वजह से अचानक से रूस में उतरना पड़ा तब भारतीय यात्री पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों की वजह से पानी या खाना तक नहीं खरीद सके थे। भारतीय यात्रियों के डेबिट या क्रेडिट कार्ड काम ही नहीं कर रहे थे। इससे भारतीय यात्रियों को काफी दिक्‍कत हुई थी। उन्‍होंने बताया कि करीब 25 हजार भारतीय छात्र रूस में इस समय पढ़ाई कर रहे हैं। भारतीय छात्रों को अपने रुपये को क्रिप्‍टोकरेंसी या इंटरनेट मनी एक्‍सचेंज की मदद से बदलना पड़ता है। इससे भारतीय छात्रों के साथ धोखाधड़ी का खतरा काफी ज्‍यादा हो जाता है।

भारतीय डॉक्‍टर सिद्धार्थ ने कहा कि इस तरह के पैसे का आदान प्रदान सरकार की ओर से नियंत्रित नहीं है। यही नहीं अगर छात्रों के साथ कोई धोखाधड़ी होती है तो उन्‍हें यह नहीं पता होता है कि किससे संपर्क करना होगा। कई बार तो ये एक्‍सचेंज सर्विस रूस और भारत के बाहर से ऑपरेट होती है। उन्‍होंने बताया कि भारतीय जहां परेशान हो रहे हैं, वहीं रूस में रह रहे चीनी छात्रों को इस तरह की कोई दिक्‍कत नहीं होती है। चीनी छात्र अपने ‘यूनियन पे’ कार्ड का इस्‍तेमाल कर पाते हैं। उन्‍होंने बताया कि भारत और रूस रूपे और मीर जो रूसी सिस्‍टम है, उसे जोड़ा जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि यह अच्‍छी खबर है क्‍योंकि भारत और रूस दोनों ही तीसरे देश पर निर्भर नहीं होना चाहते हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत में बड़े पैमाने पर रूसी पर्यटक आते हैं और अगर पेमेंट की दिक्‍कत को दूर कर लिया जाए तो इससे भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था को काफी फायदा होगा।

 

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...