8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान से संबंध तोड़ेगा यूक्रेन, मिल सकती है इजराइल से मदद; जानिए...

ईरान से संबंध तोड़ेगा यूक्रेन, मिल सकती है इजराइल से मदद; जानिए क्यों

Published on

कीव

रूस की मदद करने के चलते यूक्रेन अब ईरान के साथ राजनयिक संबंध तोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह रूसी हमलों में मदद करने के लिए ईरान के साथ राजनयिक संबंधों को औपचारिक रूप से समाप्त करने का प्रस्ताव राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की को सौंपेंगे। बता दें कि यूक्रेन के कई शहरों में पिछले एक सप्ताह से लगातार रूसी हमले जारी हैं। सोमवार को कीव में हुए हमलों में विस्फोटकों से लदे ड्रोन इस्तेमाल किए गए थे। इन हमलों में चार लोग मारे गए तथा इमारतों में आग लग गई। हमले में रूसी बलों द्वारा इस्तेमाल किए गए ड्रोन ईरान के शाहेद ड्रोन प्रतीत होते हैं।

ईरान रूस को भेज रहा आत्मघाती ड्रोन?
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रूस ने सोमवार को यूक्रेन को निशाना बनाते हुए दर्जनों “कामिकेज” ड्रोन लॉन्च किए। यूक्रेन का कहना है कि ये हमले ईरानी निर्मित शाहेद-136 ड्रोन से किए गए थे। वहीं ईरान रूस को इन ड्रोनों की आपूर्ति से इनकार कर रहा है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि उनके देश को यकीन है कि वे (ड्रोन) ईरान के हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन यूरोपीय देशों को इस बात पर संदेह है उन्हें “सबूतों से भरा बैग” सौंपेंगे।

बता दें कि इससे पहले यूरोपीय संघ (ईयू) के शीर्ष राजनयिक ने कहा है कि समूह ईरान की ओर से रूस को ड्रोन की कथित बिक्री को लेकर सबूत एकत्र कर रहा है और अगर आरोप सही साबित होते हैं तो खाड़ी देश पर कार्रवाई करेंगे। ईयू की विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल ने सोमवार को कहा, “हम ड्रोन के उपयोग पर बहुत बारीकी से नजर रख रहे हैं। हम सबूत जुटा रहे हैं और हम प्रतिक्रिया देंगे और हमारे पास मौजूद उपायों का इस्तेमाल करेंगे।’’

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...