16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा 'बेलगाम' चीनी रॉकेट, इस देश...

पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा ‘बेलगाम’ चीनी रॉकेट, इस देश में एयरपोर्ट बंद

Published on

नई दिल्ली,

चीनी रॉकेट के विफल लॉन्च के बाद वैज्ञानिकों की चेतावनी के बीच स्पेन में कई एयरपोर्टों को बंद कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अनियंत्रित 23 टन वजनी चीनी रॉकेट तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है. इसका मलबा कभी भी पृथ्वी पर आकर गिर सकता है, जिससे कई देशों को गंभीर खतरा भी बना हुआ है. किसी को नहीं पता इस रॉकेट का मलबा कहां आकर गिरेगा. बताया जा रहा है कि रॉकेट का मलबा यूरोप के कुछ हिस्सों के ऊपर से उड़ेगा. जिसके मद्देनजर यूरोप के देश सतर्क हो गए हैं. इस कड़ी में स्पेन ने एहतियात के तौर पर कई एयरपोर्टों पर फ्लाइटों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया.

बता दें कि चीनी रॉकेट मेंग्शन सोमवार दोपहर दक्षिणी द्वीपीय प्रांत हैनान पर वेनचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से भेजा गया था. चीनी वैज्ञानिकों का दावा था कि इस रॉकेट को अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने के लिए 13 घंटे का समय लगता. मेंग्शन का वजन करीब 23 टन, ऊंचाई 58.7 फुट और मोटाई 13.8 फुट है.

5 नवंबर को वायुमंडल में ध्वस्त होने की आशंका
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि ये रॉकेट पांच नवंबर को वायुमंडल में ही ध्वस्त हो जाएगा. लेकिन इसका मलबा टूटकर पृथ्वी में कहीं भी आकर गिर सकता है. यह पहली बार नहीं है जब चीन का कोई रॉकेट बेलगाम हुआ है. इससे पहले इसी साल जुलाई में भी चीन का एक रॉकेट लॉन्च होने के बाद वापस पृथ्वी पर आकर गिरा था. तब इस चीनी रॉकेट लॉन्ग मार्च 5बी का मलबा मलेशिया और आसपास के देशों में आकर गिरा था.

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...